Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad: राजा को बांधा ताज, रानी अभी तक है बेहाल, झरिया का रानी तालाब हो रहा लुप्त

    By Jagran NewsEdited By: Atul Singh
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 10:35 PM (IST)

    लोगों ने बताया कि विगत 30 वर्ष पूर्व रानी के बनाए गए तालाब का प्रयोग आसपास के लोग करते आ रहे थे। मगर जनप्रतिनिधि व प्रशासन की लापरवाही द्वारा कुछ दबंग ...और पढ़ें

    Hero Image
    30 वर्ष पूर्व रानी के बनाए गए तालाब का प्रयोग आसपास के लोग करते आ रहे थे।

    सुमित राज अरोड़ा, झरिया: राजाओं द्वारा बनाया गया झरिया शहर के बीचों बीच राजा तालाब को लेकर हर वर्ष त्योहारों के दौरान राजनीति मुद्दा गर्म रहता है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद ही राजा तालाब को ताज नही मिला है। परंतु इस वर्ष जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन जोर शोर से तालाब की सौंदर्यकरण करने में जुटे हुए है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार राजा को ताज मिल जाएगा। महा पूर्व छठ पूजा में छठवर्तियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना इसको ध्यान में रखते हुए तालाब की सफाई जोरों से की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन वर्षों से पास में स्थित राजा द्वारा बनाया गया रानी तालाब जलकुंभी के मकड़जाल में फंस कर रह गया है। इस तालाब के आसपास के रहने वाले लोग तालाब का अतिक्रमण कर अपना आशियाना बना रहे है। यही वजह है कि आज इस तालाब का अस्तित्व ख्त्म हो जा रहा है। इस तालाब पर ना ही जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया और ना ही प्रशासन की और से कोई पहल किया गया।

    लोगों की माने तो राजा और रानी अपने तालाब को आसपास में बनाए थे। लोगों ने बताया कि विगत 30 वर्ष पूर्व रानी के बनाए गए तालाब का प्रयोग आसपास के लोग करते आ रहे थे। मगर जनप्रतिनिधि व प्रशासन की लापरवाही द्वारा कुछ दबंग लोगों ने उक्त तालाब का अतिक्रमण करना शुरू कर दिया गया। जिससे तालाब का आकार छोटा होता चला गया। लोगों की माने तो आज यह हाल है कि इस तालाब की सूची तक प्रशासन व जनप्रतिनिधि के पास नही है। इन दिनों रानी तालाब में जलकुंभी अपना आशियाना बनाए रखे हुए है।

    रानी तालाब हो रहा लुप्त 

    हर वर्ष महा पर्व छठ पूजा को लेकर राजा तालाब की सफाई की जाती है। लेकिन पास में ही वर्षों से बने रानी तालाब लुप्त होते जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि जनप्रतिनिधि यदि राजा तालाब से महज बीस कदम की दूरी में मौजूद रानी तालाब की सफाई करा दे तो काफी हद तक छठवर्तियों को परेशानी नही उठाना पढ़ेगा। शहर में राजा व रानी के तालाब का अस्तित्व भी बना रहेगा।

    झरिया का राजा तालाब हर साल चुनावी मुद्दा बन कर रह जाता है। फंड तो बहुत मिलता है लेकिन धरातल पर नहीं दिखता है। पास में ही राजा द्वारा बनाया गया रानी तालाब है जिसका आज तक साफ सफाई व सौंदर्यकरण नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन की लापरवाही से लुप्त होता जा रहा है।

    - माधवी सिंह, राज परिवार की पुत्रवधू झरिया।

    इस मामले की जानकारी नगर निगम दे सकती है। साफ-सफाई व सौंदर्यकरण किस वजह से नहीं हुई है इसकी पूरी जानकारी नगर निगम के पास है।

    - परमेश कुशवाहा, सीओ झरिया।