Move to Jagran APP

यहां लुत्‍फ उठाइए गुजराती रास-गरबे का... जान‍िए धनबाद शहर में होने वाले आज के कार्यक्रम की पूरी जानकारी...

सांस्कृतिक संस्था द क्ले थिएटर और अनुभूति एक अहसास एवं इमैजिनेशन बिहार की ओर से 15 दिवसीय गहन नाट्य अभिनय कार्यशाला का आयोजन आमंत्रण टेस्ट आफ एशिया परिसर में किया जा रहा है। इसमें लगभग 10 विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह सात से 21 अक्टूबर तक चलेगा।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Fri, 07 Oct 2022 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:50 AM (IST)
यहां लुत्‍फ उठाइए गुजराती रास-गरबे का... जान‍िए धनबाद शहर में होने वाले आज के कार्यक्रम की पूरी जानकारी...
लगभग 10 विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह सात से 21 अक्टूबर तक चलेगा।

नाट्य का अभिनय सीखना है तो यहां जाएं

loksabha election banner

सांस्कृतिक संस्था द क्ले थिएटर और अनुभूति एक अहसास एवं इमैजिनेशन बिहार की ओर से 15 दिवसीय गहन नाट्य अभिनय कार्यशाला का आयोजन आमंत्रण टेस्ट आफ एशिया परिसर में किया जा रहा है। इसमें लगभग 10 विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह सात से 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान कार्यशाला में देश के जाने माने रंगकर्मी प्रशिक्षण देने पहुंच रहे हैं। इसमें संजय उपाध्याय, अजय मलकानी, रवि शर्मा, कुंदन कुमार, बिज्येंद्र टांक एवं सरसी चंद्रा मुख्य प्रशिक्षक होंगे। सरसी चंद्रा एवं बैभव सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम दिन सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन होगा।

15 एकड़ टाउनशिप में उठाएं रास-गरबा का लुत्फ

कोलफील्ड गुजराती समाज की ओर से रास-गरबा का आयोजन 15 एकड़ टाउनशिप बलियापुर रोड में रात आठ बजे किया जाएगा। अध्यक्ष यमेश त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम काफी आकर्षक होगा। इसमें गुजराती समाज के लोग बढ़चढ़ कर शामिल होंगे। सभी से गरबा परिधान में पहुंचने का निवेदन किया गया है।

लंपी वायरस के कारक एवं उपाय के जानने के लिए यहां जुड़ें

देशी गोवंशी में तेजी से फैल रही भयानक लंपी बीमारी के समाधान के लिए पवित्रम गो सेवा परिवार ने विशेष पहल की है। इस वायरस को लेकर जागरूकता पैदा करने उद्देश्य से शुक्रवार को गो सेवा परिवार की ओर से आनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समस्त गोभक्त, जीव प्रेमी, गोपालक, डेयरी एवं गोशालाओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक के संयोजक झारखंड सरकार के पशु शल्य चिकित्सक डा. शिवानंद कांशी हैं। डा.शिवानंद लंपी वायरस के कारक एवं उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे। समय रहते किस तरह से इस बीमारी से निजात पा सकते हैं यह जान सकेंगे। इसके मार्गदर्शन की भूमिका निसर्गाचार्य अजय भरतिया निभाएंगे। रात आठ बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस लिंक से जुड़ा का सकेगा - https://meet.google.com/coj-nggu-csd Or open Meet and enter this code: coj-nggu-csd


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.