विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में 16 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, झरिया-केंदुआडीह समेत कई थानों के प्रभारी बदले

Published: Sat, 12 Sep 2026 05:44 AM (IST)

धनबाद जिले में 16 पुलिस निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जिससे कई थानों और अंचलों के ...और पढ़ें

केंदुआडीह थाना में पुलिस-पदाधिकारियों को निर्देश देते धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार। (फाइल फोटो)

केंदुआडीह थाना में पुलिस-पदाधिकारियों को निर्देश देते धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. धनबाद में 16 पुलिस निरीक्षकों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ।

  2. कई थाना और अंचल प्रभारियों को नए स्थान पर पदस्थापित किया गया।

  3. झरिया, केंदुआडीह, साइबर थाना सहित कई जगहों पर बदलाव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Police Reshuffle धनबाद जिले में पुलिस निरीक्षकों के पदस्थापन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के विभिन्न थानों, अंचलों और पुलिस की शाखाओं में तैनात कुल 16 पुलिस निरीक्षकों का तबादला एवं नये स्थान पर पदस्थापन किया गया है।

इसमें थाना प्रभार के साथ-साथ टुंडी, केंदुआडीह, चिरकुंडा और जोरापोखर अंचल के पुलिस निरीक्षकों को भी बदला गया है। जारी सूची के अनुसार झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार को केंदुआडीह थाना का नये प्रभारी बनाया गया है।

वहीं केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को झरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। टुंडी अंचल निरीक्षक साजिद हुसैन साइबर थाना, पुटकी थाना प्रभारी बकार हुसैन टुंडी अंचल इंस्पेक्टर, केंदुआडीह अंचल इंस्पेक्टर जय प्रकाश महतो को कोर्ट सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि साइबर थाना से राय सौमित्र पंकज भूषण को पुलिस निरीक्षक केंदुआडीह अंचल बनाया गया है।

साइबर थाना प्रभारी रामजी राय को टुंडी थाना प्रभारी की जिम्मेवारी मिली है। चिरकुंडा अंचल के पुलिस निरीक्षक फागु होरो को अभियोजन कोषांग प्रभारी बनाया गया है। जबकि कोर्ट सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार को चिरकुंडा अंचल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

पुलिस निरीक्षक जोड़ापोखर अंचल के अनिल कुमार शर्मा को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना में पदस्थापित बबलू कुमार को जोड़पोखर अंचल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

अभियोजन कोषांग प्रभारी मुकेश चौधरी पुटकी थाना प्रभारी, टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर को साइबर थाना, सरायढेला थाना से सदानंद सिंह साइबर थाना तथा चिरकुंडा थाना से अर्जुन कुमार सिंह साइबर थाना तथा तिसरा थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय को भी साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।

तबादले की सूची जारी होते ही एक बार फिर जिले में थाना और अंचल स्तर पर पुलिसिंग की नई व्यवस्था प्रभावी होगी।