धनबाद पुलिस भी मनाएगी वैलेंटाइन डे! कर ली है पूरी तैयारी
Valentine Day: धनबाद पुलिस ने वैलेंटाइन डे सप्ताह के दौरान छेड़खानी और प्रेमी जोड़ों से दुर्व्यवहार रोकने के लिए विशेष ...और पढ़ें

वैलेंटाइन डे पर बदमाशी करने वालों से खास अंदाज में निपटेगी धनबाद पुलिस।
HighLights
छेड़खानी और दुर्व्यवहार रोकने को पुलिस की तैयारी।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर, गश्त बढ़ाई जाएगी।
सिटी हाक्स टीम ने अड्डाबाजी के खिलाफ फ्लैग मार्च किया।
जागरण संवाददाता, धनबाद। वैलेंटाइन डे वीक का समापन 14 फरवरी को होता है। इस दौरान कुछ लोग जबरन प्रेम का इजहार कर लड़कियों और छात्राओं को गुलाब देने जैसी हरकतें करते हैं, वहीं कुछ लोग पाश्चात्य संस्कृति के विरोध के नाम पर पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाले प्रेमी जोड़ों से मारपीट और बदसलूकी करते हैं।
ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने विशेष तैयारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छेड़खानी करने वालों और प्रेमी जोड़ों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में दिन मना सकें।
अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान
जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अड्डाबाजी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को धनबाद पुलिस की सिटी हाक्स टीम ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार ने किया।
फ्लैग मार्च के दौरान टीम ने हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंकमोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला और पुलिस केंद्र सहित शहर के व्यस्त व संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की।
डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अड्डाबाजी, शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
प्यार जताना है तो मर्यादा से जताइए 💐 छेड़खानी की तो इस वैलेंटाइन डेट नहीं, जेल की सलाखें मिलेंगी 🚔 नारी सम्मान ही असली शान है।#TreatHerWithRespect#DhanbadPolice#RespectWomen#SayNoToHarassment#SafeValentine#WomenSafety#PoliceAwareness#ValentineWithRespect pic.twitter.com/urKHA96WgH
— Dhanbad Police (@dhanbadpolice) February 12, 2026
🚨 धनबाद में सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च
— Dhanbad Police (@dhanbadpolice) February 11, 2026
अपराध नियंत्रण और अड्डाबाजी पर रोक के लिए संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च। चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाना को दें।#DhanbadPolice #FlagMarch #CityHawks #LawAndOrder #SafeCity pic.twitter.com/ijO7Vo6eJi
