रमेश पांडेय को किससे खतरा ? कथित गोली चालन के बाद धनबाद पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
रमेश पांडेय ने बताया कि वे मेमको मोड़ से होते हुए विनोद बिहारी चौक की तरफ जा रहे थे। वह अपने वाहन में सवार थे। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनके वाहन को ओवरटेक किया।
धनबाद, जेएनएन। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता और हाल ही में सरयू राय के साथ जुड़े रमेश पांडेय पर शनिवार रात गोली चली। इस घटना में रमेश पांडे बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस बिरसा मुंडा पार्क के पास पहुंची और मामले की छानबीन की।
रमेश पांडेय ने बताया कि वे मेमको मोड़ से होते हुए विनोद बिहारी चौक की तरफ जा रहे थे। वह अपने वाहन में सवार थे। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनके वाहन को ओवरटेक किया। स्कार्पियो की खिड़की से कुछ युवक हथियार लहरा रहे थे और अचानक उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए फ ायरिंग कर दी। रमेश पांडेय ने यह भी बताया कि स्कॉर्पियो के पीछे 1555 नंबर लिखा हुआ था। आगे का नंबर उन्हें याद नहीं।
घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल जाकर छानबीन शुरू की। रमेश पांडेय पर चली गोली उनके वाहन पर भी नहीं लगी है। फि लहाल पुलिस ने रमेश पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि रमेश पांडेय खतरे की आशंका जताते हुए पहले से अंगरक्षक की मांग करते रहे हैं।