विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद-पटना रेल मार्ग पर बाढ़ संकट: गंगा-दामोदर का रूट बदला, कोशी आज भी डावयर्ट; 10 पैसेंजर रद

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:39 AM (IST)

Punpun River Floods: पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से धनबाद-पटना रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। गंगा-दामोदर ...और पढ़ें

धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

धनबाद-पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुनपुन नदी के जलस्तर बढ़ने से रेल परिचालन प्रभावित।

  2. गंगा-दामोदर, कोशी एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया।

  3. गया-पटना के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Punpun River Floods: धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर और हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। सोमवार को धनबाद और पटना दोनों ओर से चलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को मार्ग बदल कर चलाने की घोषणा हुई।

कोशी एक्सप्रेस मंगलवार को भी दोनों ओर से परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। गया से पटना के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें मंगलवार को रद रहेंगी।

पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण धनबाद से पटना रेल मार्ग पर गया से पटना के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पुनपुन-परसाबाजार के बीच ब्रिज से हाेकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। ट्रेनें गया के बदले तिलैया-पैमार होकर चलाने की सूचना जारी की गई है।

इस स्टेशन से होकर गंगा-दामोदर व कोशी

- 13329 धनबाद पटना गंगा-दामोदर एक्सप्रेस बंधुआ, पैमार, तिलैया, इस्लामपुर व फतुहा होकर
- 13330 पटना धनबाद गंगा-दामोदर एक्सप्रेस फतुहा, इस्लामपुर, तिलैया, पैमार व बंधुआ होकर
- 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस बख्तियारपुर लिंक केबिन, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार व बंधुआ होकर
- 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोशी एक्सप्रेस बंधुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, करनौती व बख्तियापुर लिंक केबिन होकर

7 घंटे 20 मिनट लेट आई गंगा-दामोदर, आज भी परेशान होंगे यात्री

मार्ग परिवर्तन और पटना-दुमका एक्सप्रेस के साथ रैक शेयरिंग के कारण गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इसका खामियाजा सैंकड़ों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को पटना से साढ़े तीन घंटे से ज्यादा लेट से चलने के कारण सोमवार को गंगा-दामोदर एक्सप्रेस सात घंटे 20 मिनट लेट से धनबाद आई।

सुबह 5:20 के बदले दोपहर 12:40 पर आगमन हुआ। इससे पूरी रात यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहले पटना में फिर ट्रेन में घंटों घंटों इंतजार करना पड़ा। सोमवार की रात पटना से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस भी विलंब से खुलने की घोषणा हुई।

लेट खुलने और मार्ग बदलने से मंगलवार को भी देर से आगमन होगा। इसी तरह कोशी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी असुविधा झेलनी होगी।