धनबाद में 111 पदों के लिए होगा पंचायत उप चुनाव, 24 से नामांकन
धनबाद जिला प्रशासन ने पंचायत उप चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। उप चुनाव 106 वार्ड सदस्य, एक मुखिया तथा चार पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव किया जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2018 के तहत धनबाद जिले में 111 पदों के लिए 19 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि नामांकन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू होगी। 164 बूथों पर मतदान किया जाएगा।
धनबाद जिला प्रशासन ने पंचायत उप चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। उप चुनाव 106 वार्ड सदस्य, एक मुखिया तथा चार पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य के लिए अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद निर्वाचन पदाधिकारी होंगे।
मुखिया पद के लिए अंचलाधिकारी निरसा तथा वार्ड सदस्य पद के लिए संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान 19 दिसंबर 2018 को होगा।
उप निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा निर्वाचन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। नामांकन की प्रक्रिया 24 नवंबर को शुरू होगी। अंतिम तारीख (पूर्वा 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) 30 नवंबर 2018 निर्धारित की गई है।
उप चुनाव कार्यक्रम
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तारीख (पूर्वा 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक) एक दिसंबर 2018।
अभ्यर्थी के नाम वापस लेने की तिथि 3 दिसंबर 2018 (पूर्वा 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)।
निर्वाचन प्रतीक आवंटन चार दिसंबर 2018 (पूर्वा 11:00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)।
मतदान की तिथि 19 दिसंबर 2018 (प्रात: 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)।
मतगणना की तिथि 22 दिसंबर 2018 प्रात: 8:00 बजे से।
23 दिसंबर 2018 के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा।