विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में NHM बहाली में बड़ा खेला: डीसी तक पहुंची 'योग्य बाहर, अयोग्य अंदर' की कहानी

By Mohan Kumar Gope Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 13 May 2026 06:30 PM (IST)

धनबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की 141 पदों पर बहाली में अनियमितता की शिकायत की गई है। अभ्यर्थी अमित ...और पढ़ें

NHM के तहत 141 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली को लेकर बैठक करते धनबाद उपायुक्त। (फाइल फोटो)

NHM के तहत 141 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली को लेकर बैठक करते धनबाद उपायुक्त। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 141 स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली में अनियमितता की शिकायत की गई है। अभ्यर्थी अमित कुमार दास ने बताया कि उन्होंने सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन किया था।

लिखित परीक्षा में कुल 32 में से उन्हें 31.5 अंक मिले थे। स्किल टेस्ट में उन्हें 72.65 अंक प्राप्त हुए। मेरिट सूची में भी जिला स्वास्थ्य समिति ने उनका नाम रखा था, लेकिन जब फाइनल रिजल्ट आया तो उनका नाम चयन सूची से गायब था।

अमित ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी का चयन किया गया है, जिसके पास न तो आवश्यक योग्यता है और न ही कोई अनुभव प्रमाण पत्र। जबकि उन्होंने अपने आवेदन में ओटी असिस्टेंट की डिग्री और मेडिकल कॉलेज में काम करने का अनुभव प्रमाण पत्र जमा किया था। कोरोना काल में भी उन्होंने सुपरवाइजर के रूप में काम किया था।

अमित का आरोप है कि बहाली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका है। लगभग एक दर्जन से अधिक ऐसे अभ्यर्थियों के नाम मेरिट सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि बिना योग्यता वाले अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से चयन कर लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सेटिंग से कई नाम काट दिए गए हैं। इस मामले में उन्होंने उपायुक्त Aditya Ranjan और डीडीसी सन्नी राज को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है।

इधर, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा का कहना है कि बहाली में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सभी ऑनलाइन रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं। शिकायत की जांच की जा रही है।