Dhanbad News: धनबाद जिले के एक दर्जन गांवों को झटका, अब बाहर से बनेगी ब्रह्मणडीहा-खरियो सड़क
धनबाद में ब्रह्मणडीहा-खरियो पथ योजना में बदलाव किया गया है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। पहले सड़क गांवों से होकर बननी थी लेकिन अब इसे बाहर से बनाया जाएगा। पथ प्रमंडल विभाग ने भूमि पूजन भी किया था पर अब निर्णय बदलने से लोगों में निराशा है। जिला परिषद अध्यक्ष ने इस पर सवाल उठाए हैं और ग्रामीणों के साथ अन्याय न होने देने की बात कही है।

मोहन गोप, धनबाद। ब्रह्मणडीहा-खरियो पथ के गांवों के अंदर से बनने वाले सड़क अब बाहर से होकर बनेगी। ऐसे में सड़क का इंतजार कर रहे लगभग एक दर्जन गांव के लोगों को झ़टका लगा है। 13.10.2024 को पथ प्रमंडल विभाग की ओर से भूमि पूजन किया गया था। 11.58 किमी रोड के लिए लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च करने हैं, लेकिन पथ प्रमंडल विभाग की ओर निर्णय बदलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
इधर, इससे पहले अप्रैल 2025 में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने दिशा की बैठक में सड़क मरम्मत को लेकर विभाग के अधिकारियों से सवाल पूछा था, अधिकारियों ने बताया कि गांव में जल्द सड़क बनेगी, लेकिन अब निर्णय बदल दिए गए हैं।
इन गांवों में बननी थी सड़क, अब नाराजगी
पथ प्रमंडल विभाग की ओर से ब्रह्मणडीहा-खरियो सड़क को भाया हीरापुर गांव, मतारी, पाकरबेड़ा, लोदवाडीह, झगराही, तुरसाबाद समेत अन्य गांव होकर बननी थी। लंबे समय से यहां पर सड़क की स्थिति काफी खराब है, बारिश में लोगों को भारी परेशानी का समान करना पड़ रहा है।
जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने इलाकों का दौरा कर इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों के साथ यह अन्याय है।
अक्टूबर 2024 में धूमधाम से हुआ भूमि पूजन
अक्टूबर 2024 में धूमधाम ने इस सड़क की चौड़ीकरण व मजबूतीकरण को लेकर भूमि पूजन हुआ था। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक मथुरा प्रसाद महतो का भी नाम भूमि पूजन के बोर्ड पर अंकित है। स्थानीय विकास महतो ने बताया कि भूमि पूजन के समय लोगों को काफी खुशी थी। लेकिन अब काफी नाराजगी हो रही है। उपायुक्त से इसकी शिकायत की जाएगी।
भू-अर्जन को लेकर गांवों में परेशानी हुई थी। इसके बाद बाहर से ही इस सड़क को बनाने का काम हो रही है। अभी इसके लिए भू-अर्जन का काम हो रहा है। रही गांव कि सड़क की मरम्मत की मांग, तो इसके लिए मुख्यालय को पत्राचार किया जाएगा। अनुमति के बाद गांवों में भी विभाग की ओर से सड़क बनाए जाएगी। - मिथिलेश प्रसाद, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल विभाग, धनबाद
ग्रामीणों के साथ यह धोखा है। यदि सड़क गांव होकर नहीं बनानी थी, तो तामझाम के साथ भूमि पूजन क्यों किया गया। अन्याय नहीं होने देंगे। इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी। - शारदा सिह, जिला परिषद अध्यक्ष, धनबाद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।