विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड में बंगाल की तरफ से आ रही सबसे बड़ी टेंशन, IMD ने जारी की सूचना

By Tapas Banerjee Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 09 Jul 2025 03:23 PM (IST)

धनबाद में मानसून ने दस्तक दे दी है जिससे 20 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सामान्य से 66% ...और पढ़ें

मानसून के आगमन के साथ ही 20 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। फाइल फोटो
मानसून के आगमन के साथ ही 20 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। फाइल फोटो

HighLights

  1. धनबाद में मानसून की दस्तक, भारी बारिश |
  2. सामान्य से 66% अधिक बारिश दर्ज |
  3. 14 जुलाई से श्रावणी वर्षा की संभावना |

जागरण संवाददाता, धनबाद। मानसून के आगमन के साथ ही 20 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन में अब तक 475.9 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य से 66 फीसदी अधिक बारिश के साथ धनबाद उत्तर-पूर्वी जिलों में शीर्ष पर है।

मंगलवार को दिनभर मौसम बदलता रहा। कभी धूप खिली तो कभी बूंदाबांदी हुई। सुबह से रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही।

मौसम में बदलाव का दौर अगले दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान धूप खिलेगी और बीच-बीच में बारिश भी होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि बंगाल के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहा। चक्रवाती घेरे के रूप में अगले दो दिनों में इसके झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

धनबाद और बोकारो के दक्षिणी भाग में और बारिश होगी

मानसून विशेषज्ञ डॉ. एसपी के अनुसार, अगले दो दिनों में धनबाद और बोकारो के दक्षिणी भाग में और बारिश होने की संभावना है। धनबाद में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बारे में उन्होंने कहा कि मानसून अपना पारंपरिक मार्ग बदल रहा है।

दो वर्षों के अध्ययन में पाया गया कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवात के रूप में मानसून धनबाद में प्रवेश कर रहा है। इस बार मानसूनी बादलों के आगमन की आवृत्ति अधिक है, जिसके कारण अधिक वर्षा हो रही है।

तीन-चार दिनों के अंतराल के बाद श्रावणी वर्षा फिर से

बंगाल के निम्न दाब के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान धनबाद-बोकारो सीमा के पापुनकी में 67 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक थी। बुधवार और गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक लगातार बारिश की संभावना नहीं है। 14 जुलाई से एक बार फिर श्रावणी वर्षा शुरू हो सकती है।

तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि होगी

बारिश की सक्रियता बढ़ने से तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बुधवार को दो डिग्री और गिरावट की संभावना है। शुक्रवार से तापमान में वृद्धि शुरू हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री तक पहुँच सकता है।