विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में दबाव के कारण बदला मौसम, धनबाद समेत आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी

By Tapas Banerjee Edited By: Rajesh Kumar
Published: Mon, 30 Jun 2025 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2025 02:50 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते धनबाद में मौसम बदल गया। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश ...और पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते धनबाद में मौसम बदल गया। जागरण
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते धनबाद में मौसम बदल गया। जागरण

HighLights

  1. धनबाद में भारी बारिश से जलभराव |
  2. मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट |
  3. तापमान में आई गिरावट |

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव ने शहर का मौसम बदल दिया। रविवार को दिनभर धूप-छांव के खेल के बीच रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ीं, वहीं रात में जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया।

बारिश की सक्रियता बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आई। अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने का दौर जारी रह सकता है। तीन जुलाई तक धनबाद समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

धनबाद से सटे बोकारो, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी सूचना में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के तट से सटे बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे जुड़ा चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैल गया है।

अगले दो दिनों में इसके ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर, पंजाब के फिरोजपुर से बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। दोनों सिस्टम के कारण अगले कई दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान

दिन अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
सोमवार 29 26
मंगलवार 30 26
बुधवार 30 26
गुरुवार 31 26
शुक्रवार 31 26