Move to Jagran APP

मनियाडीह में बड़ी नक्सली साजिश विफल, शक्तिशाली केन बम बरामद

टुंडी गिरिडीह की पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर मनियाडीह थाना क्षेत्र के जाताखुंटी से शक्तिशाली केन बम बरामद किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:12 PM (IST)
मनियाडीह में बड़ी नक्सली साजिश विफल, शक्तिशाली केन बम बरामद
मनियाडीह में बड़ी नक्सली साजिश विफल, शक्तिशाली केन बम बरामद

टुंडी : गिरिडीह की पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों की निशानदेही पर मनियाडीह थाना क्षेत्र के जाताखुंटी पंचायत के कर्णपुरा गांव के निकट झाड़ी से शुक्रवार देर शाम एक शक्तिशाली केन बम बरामद किया। बरामद बम को जगुआर के बम निरोधक दस्ता ने रात के करीब दस बजे डिफ्यूज कर दिया। बम इतना शक्तिशाली था कि उसकी गूंज आसपास के गांवों में भी सुनाई दी। इस मामले में राजीव मुर्मू नामक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। गिरिडीह जिले की ुलिस उसे अपने साथ ले गई है। गिरिडीह की पुलिस ने यह कार्रवाई मनियाडीह थाना की पुलिस के सहयोग से की है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

विदित हो कि गिरिडीह में शुक्रवार को तीन हार्डकोर नक्सली खुखरा निवासी राजू मुर्मू, अजीत बेसरा एवं विजय सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। तीनों नक्सलियों ने गिरिडीह एवं धनबाद में विस्फोटक जुटाने की जानकारी पुलिस को दी थी। यह भी बताया कि मनियाडीह थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई है। इसके लिए विस्फोटक मंगाया गया है। इस सूचना के आधार पर गिरिडीह की पुलिस मनियाडीह पहुंची और कार्रवाई की। सूचना मिलने पर धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन, डीएसपी अरविद कुमार सिंह, थाना प्रभारी अशफाक आलम बम निरोधक दस्ता के साथ मौके पर पहुंचे और बम को रांची से दस्ता बुलाकर कर डिफ्यूज कराया। ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी भी गिरिडीह में दर्ज की गई है। मनियाडीह थाना पुलिस ने सिर्फ सहयोग किया है।

बताते चलें कि कई माह से मनियाडीह थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता काफी बढ़ी हुई थी। इसको लेकर खुफिया विभाग ने भी अलर्ट किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.