विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल बाद धनबाद को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी मुनमुन भट्टाचार्य को सम्मानित

Published: Sat, 22 Aug 2026 11:56 AM (IST)

धनबाद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य।(फाइल फोटो)

राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  2. शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।

  3. स्कूल में नवाचार, जल संरक्षण, बेहतर परिणाम के लिए चयन।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी।

देशभर के विभिन्न राज्यों के 48 शिक्षकों का चयन किया गया। इसमें झारखंड से मुनमुन भट्टाचार्य भी शामिल हैं। स्कूल में नवाचार, जल संरक्षण, पीएम पोषण योजन के सफल संचालन, छात्रों व शिक्षकों के बीच समन्वय और बेहतर परिणाम की बदौलत मुनमुन ने स्कूल की तस्वीर बदल दी।

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित दो अन्य शिक्षकों को पछाड़ यह उपलब्धि प्राप्त की है। इससे पहले धनबाद के तीन शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। इनमें दो महिला एवं एक पुरुष शामिल थे। अब इसमें चौथी शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य का भी नाम जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- अंग्रेजी के 26 लेटर, लेकिन परिवहन विभाग के नंबर में 24 ही क्यों? वजह है दिलचस्प

मुनमुन भट्टाचार्य की इस उपलब्धि पर शिक्षक जगह में हर्ष का माहौल है। झारोटेफ के प्रांतीय महासचिव उज्जवल कुमार तिवारी, मो.शरीफ रजा, दिलीप कर्ण, राजकुमार वर्मा, मदन प्रसाद नायक, आदित्य प्रसाद मिर्धा, नागेश्वर प्रजापति, संजय कुमार ने बधाई दी है।

धनबाद से कब किसे मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

1989 : स्वर्गीय मेटमुनी खलखो
1996 : बबुआ ठाकुर, मध्य विद्यालय जयरामपुर खास झरिया
1997 : सुरेश कुमारी मेहता, हिंदी बालक मध्य विद्यालय पचगढ़ी कतरास
2026 : मुनमुन भट्टाचार्य, राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया धनबाद

राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता हो रही है। यह पुरस्कार स्कूल के सभी छात्राें, शिक्षकों और अभिभावकों को समर्पित है। स्कूल का माहौल, स्वस्थ वातावरण और नवाचार बहुत मायने रखता है। यह प्रयास सभी को करना चाहिए।

-

- मुनमुन भट्टाचार्य, प्रभारी प्रधानाध्यापिका राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया

मध्य विद्यालय की शिक्षिका को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना धनबाद के लिए गर्व की बात है। यह अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। बच्चों की पढ़ाई, स्कूल के स्वस्थ्य माहौल पर काम करते रहें। नवाचार पर ध्यान दें। यह दिखता रहता है। कभी न कभी आपके कार्यों को उत्कृष्ट मंच जरूर मिल जाएगा। राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए मुनमुन भट्टाचार्य को बधाई।

-

अभिषेक झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद