Move to Jagran APP

Coronavirus Alert : नगर निगम बनाएगा सैनिटाइजर और मास्क, महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया जिम्मा Dhanbad News

कोरोना को लेकर सरकार और प्रशासन अलर्ट है। वहीं धनबाद नगर निगम ने मास्क और सैनिटाइजर बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए एसएचजी की बैठक बुधवार को होगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 04:57 PM (IST)
Coronavirus Alert : नगर निगम बनाएगा सैनिटाइजर और मास्क, महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया जिम्मा Dhanbad News
Coronavirus Alert : नगर निगम बनाएगा सैनिटाइजर और मास्क, महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया जिम्मा Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के असर को देखते हुए धनबाद नगर निगम ने सैनिटाइजर और मास्क बनाने का निर्णय लिया है। निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी। मास्क का सैंपल महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के जरिए बनाया गया था। यह सफल रहा। अब वृहद पैमाने पर मास्क और सैनिटाइजर बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

loksabha election banner

इसको लेकर बुधवार को जिले की सभी महिला स्वयं सहायता समूह के साथ मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसमें प्रोडक्ट बनाने और इसकी मार्केटिंग की रणनीति तय होगी। मास्क और सैनिटाइजर के लिए रॉ मटेरियल कहां से आएगा, इस पर भी चर्चा होगी।

मेयर ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह के पास लगभग 500 सिलाई मशीनें हैं। इसके जरिए काफी संख्या में मास्क बनाने का काम होगा। सैनिटाइजर के लिए अल्कोहल का स्टैंडर्ड मानक 85-90 फीसद है। इसी से सैनिटाइजर का निर्माण किया जाएगा। यह मार्केट रेट से काफी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इन दोनों चीजों की आगे बहुत जरूरत पड़ने वाली है। मार्केट में दोनों की किल्लत है।

महिला स्वयं सहायता समूह खुद बेचेगी उत्पाद : निगम की मानें तो एक सप्ताह के अंदर मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू हो जाएगा। उत्पाद की बिक्री का जिम्मा भी महिला स्वयं सहायता समूह पर ही होगा। डोर टू डोर बिक्री होगी। जरूरत पड़ने पर नगर निगम जगह-जगह स्टॉल उपलब्ध कराएगा। जिससे मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री आसानी से हो सके। इससे दो चीजों का फायदा होगा, एक तो मास्क और सैनिटाइजर की कमी नहीं होगी और महिला स्वयं सहायता समूह को रोजगार भी मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.