Move to Jagran APP

Dhanbad Municipal Corporation: 25 हजार हाउसहोल्ड से वसूलेंगे दस करोड़ होल्डिंग टैक्स, एक से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार हाउसहोल्ड ने अभी तक एक रुपये भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है। पिछले वर्ष तक इन्होंने निगम में होल्डिंग टैक्स जमा किया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए नगर निगम एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाने जा रहा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:24 AM (IST)
Dhanbad Municipal Corporation: 25 हजार हाउसहोल्ड से वसूलेंगे दस करोड़ होल्डिंग टैक्स, एक से 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार हाउसहोल्ड ने अभी तक एक रुपये भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है।

धनबद, जेएनएन। नगर निगम क्षेत्र में 25 हजार ऐसे हाउसहोल्ड हैं जिन्होंने अभी तक एक रुपये भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है। पिछले वर्ष तक इन्होंने निगम में होल्डिंग टैक्स जमा किया था। इसकी गंभीरता को देखते हुए नगर निगम एक नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाने जा रहा है। होल्डिंग टैक्स न देने वाले सभी आम नागरिकों से टैक्स जमा करने की अपील की जाएगी। नगर निगम के नीचे से लेकर ऊपर तक यानी नगर आयुक्त तक स्वयं इन्हें टैक्स जमा करने के लिए जागरूक करेंगे।

loksabha election banner

नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार का मानना है कि 25 हजार हाउसहोल्ड से पिछले वर्ष आठ से 10 करोड़ का होल्डिंग टैक्स आया था। इस बार भी इतने राजस्व की उम्मीद है। सभी कर्मचारियों के बीच लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियों समेत सभी कर्मचारी वसूली करेंगे। घर-घर जाकर अपील की जाएगी कि निगम आपको सुविधाएं दे रहा है। इसके एवज में आप अपना टैक्स नियमित जमा करें।

धनबाद नगर निगम ने पिछले वर्ष 32 करोड़ राजस्व निगम ने प्राप्त किया था। इस वर्ष 50 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। नई संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। निगम क्षेत्र में करीब एक लाख नए घर बने हैं, इसमें से 65 हजार हाउसहोल्ड टैक्स दे रहे हैं। शेष 35 हजार नए घरों को भी होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म भरवाया जाएगा, यह कार्य पूरी रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.