Move to Jagran APP

दो से 27 अक्टूबर तक निगम इकट्ठा करेगा 10 टन प्लास्टिक Dhanbad News

धनबाद नगर निगम दो से 27 अक्टूबर तक शहर भर से दस टन प्लास्टिक एकत्रित करेगा। इसे नजदीक की सीमेंट फैक्ट्री को दिया जाएगा ताकि प्लास्टिक का प्रयोग सीमेंट में हो सके।

By SunilEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 07:36 PM (IST)
दो से 27 अक्टूबर तक निगम इकट्ठा करेगा 10 टन प्लास्टिक Dhanbad News
दो से 27 अक्टूबर तक निगम इकट्ठा करेगा 10 टन प्लास्टिक Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम की ओर से दो अक्टूबर को प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान सह अंगीकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कई कार्यक्रम होंगे। इसमें स्वच्छता रैली, शपथ, महिला स्वयं सहायता समूह, पीएमएवाइ लाभुकों की रैली, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के जरिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

loksabha election banner

अंगीकार अभियान दो अक्टूबर से शुरू होकर दस दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा दो से 27 अक्टूबर तक निगम शहर भर से दस टन प्लास्टिक एकत्रित करेगा। इसे नजदीक की सीमेंट फैक्ट्री को दिया जाएगा, ताकि प्लास्टिक का प्रयोग सीमेंट में हो सके। इस दरम्यान जहां भी प्लास्टिक दिखेगा, निगम कर्मी उसे एकत्रित करेंगे।

पीएम मोदी ने की अपील : गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से गांधी जयंती के दिन से प्लास्टिक छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यह देश के लोगों द्वारा राष्ट्रपिता को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पीएम मोदी ने हाल ही में वैश्विक मंच से दुनिया के देशों से भी प्लास्टिक त्यागने की अपील की। भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर दो अक्टूबर से प्रतिबंधित लग जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.