Move to Jagran APP

Janata Curfews : सफाई कर्मी को मां ने घर से निकलने से रोका तो बेटे ने कहा- देशहित में यही मेरी सेवा है Dhanbad News

नगर निगम की गाडियां और सफाई कर्मी पांचों अंचल धनबाद झरिया कतरास सिंदरी और छाताटांड़ के विभिन्न इलाकों में सफाई करते दिखे। जनता कर्फ्यू के कारण बहुत कर्मी काम पर नहीं पहुंचे थे।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 01:34 PM (IST)
Janata Curfews : सफाई कर्मी को मां ने घर से निकलने से रोका तो बेटे ने कहा- देशहित में यही मेरी सेवा है Dhanbad News
Janata Curfews : सफाई कर्मी को मां ने घर से निकलने से रोका तो बेटे ने कहा- देशहित में यही मेरी सेवा है Dhanbad News

धनबाद, [आशीष सिंह]। कोरोना वायरस (COVID-19) फैला हुआ है और आज तो कर्फ्यू भी लगा हुआ है, मत जाओ बाबू। एक दिन काम नहीं करोगे तो क्या हो जाएगा। कुछ भी बहाना बना देना। एक मां का अपने बेटे के लिए चिंतित होना लाजमी है। गोविंदपुर के पंकज राउत जब सुबह पांच बजे घर से निकले तो उनकी मां ने ऐसा ही कुछ कहा। इसपर पंकज ने बड़ी ही मासूमियत से कहा, "मां अगर आज नहीं गया तो सब यही कहेंगे कि अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया। यही तो हमारा काम है, सेवा है। शहर की गंदगी साफ कर लोगों को स्वस्थ बनाना।"

loksabha election banner

पंकज नगर निगम की सफाई एजेंसी रैमकी के कर्मचारी हैं और शहर से कचरा उठाने के काम में लगे हैं। मुंह पर मास्क बांधे पंकज ने कहा, "इस समय देश के सामने विकट स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हम सभी का फर्ज है कि संकट की इस घड़ी में अपने लोगों के साथ खड़े रहें। भले ही यहां कोरोना वायरस नहीं है, लेकिन सफाई कर हम इसे आने से तो रोक ही सकते हैं।"

अच्छा जाओ, लेकिन जल्दी आ जाना : पुलिस लाइन के कौशल तिवारी नगर निगम की कचरा गाड़ी के ड्राइवर हैं। सुबह जब घर से निकलने लगे तो पंकज की ही तरह इनके परिजनों ने भी रोका। कौशल ने अपने परिजनों से कहा कि आज का ही दिन तो सबसे अहम है। अगर आज शहर साफ कर दिया तो सब काम की तारीफ करेंगे। हर दिन तो काम करता ही हूं, लेकिन आज का दिन खास है। इसपर परिजनों ने कहा अच्छा जाओ, लेकिन जल्दी आ जाना। कौशल ने कहा जिस तरह से आप अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, उसी तरह मैं भी अपना काम कर रहा हूं। आज बहुत स्टाफ नहीं है। इसलिए काम का भार कुछ अधिक है। सुबह सात बजे तक सफाई हो जाती थी, लेकिन आज दोपहर हो गई। अब घर जाकर आराम करूंगा। 

जितना हो सका करने की कोशिश की : जनता के लिए लगाया जनता कर्फ्यू असरदार रहा। हर आम और खास कोरोना वायरस से जंग के लिए अपने घरों में रहें। इन सबके बीच कुछ तबका ऐसा भी था, जो कोरोना वायरस के बीच हमारे लिए खड़ा रहा। इनमें से एक थे हमारे सफाई कर्मी। रविवार की छुट्टी, कोरोना वायरस और जनता कर्फ्यू के कारण नगर निगम के आधे से अधिक सफाई कर्मी नहीं थे। बावजूद सुबह चार बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक सफाई कर्मी शहर से कचरा उठाते मिले।

ट्रेन बंद होने का भी नहीं आए कई सफाई कर्मी : नगर निगम की गाडिय़ां और सफाई कर्मी पांचों अंचल धनबाद, झरिया, कतरास, सिंदरी और छाताटांड़ के विभिन्न इलाकों में सफाई करते दिखे। रैमकी एजेंसी के डिप्टी मैनेजर विक्रांत शर्मा बरटांड़ स्थित बस स्टैंड में इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। विक्रांत ने बताया कि बहुत कम लोग ड्यूटी पर है। कई लोग ट्रेन से आना जाना करते हैं, ट्रेन बंद होने का भी असर दिखा। बावजूद इसके शहर से लेकर जीटी रोड रोड तक सफाई करने का प्रयास किया गया। लगभग पूरा शहर साफ है। हमारे कर्मचारियों ने पूरी मेहनत की, इसके लिए सभी का धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.