ठेका लेकर संतोषजनक काम नहीं कर रहे ठेकेदार, नगर आयुक्त ने किया 14 को शोकॉज Dhanbad News
नगर आयुक्त ने सभी ठेकेदारों को अधिकतम 15 दिन का समय देते हुए कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न होने पर कुल लागत का 25 फीसद जुर्माने के तौर पर काटा जाएगा।
धनबाद, जेएनएन। 14वें वित्त आयोग के अधीन विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप ने निर्माणाधीन कंपनी के इंजीनियरों एवं कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें 14 ठेकेदारों का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। कई जगह तो आठ से दस माह बीत जाने के बाद भी कार्य काफी धीमा मिला। एकरारनामा की शर्तों के अनुसार कार्य समय पर पूर्ण न होने और धीमी गति से कार्य करने पर 14 ठेकेदारों को शोकॉज किया गया। इतना ही नहीं दो इंजीनियरों को भी उनके संबंधित वार्ड से हटा दिया गया है। इसमें वार्ड 25 के बसंत कुजूर और वार्ड 31 के दीपक पंडित शामिल हैं। इनकी जगह जियाउल हक दोनों वार्डों के कार्य देखेंगे।
नगर आयुक्त ने सभी ठेकेदारों को अधिकतम 15 दिन का समय देते हुए कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न होने पर कुल लागत का 25 फीसद जुर्माने के तौर पर काटा जाएगा। निर्माण भी बंद करा दिया जाएगा। इसमें से जमुई बिहारी की एक कंपनी तीन वार्डों में चार और सरायढेला की एक कंपनी तीन निर्माण करा रही है।
- इन्हें किया शोकॉज
- शशिकांत, दलूडीह राजगंज
- नवदुर्गा कंस्ट्रक्शन, सरायढेला
- प्रीति इंटरप्राइजेज, कतरासगढ़
- राणा उदय प्रताप सिंह, बिशुनपुर नाला
- मनमोहन ग्रोवर, धनबाद
- रामटहल शरण, धनबाद
- बालकृष्ण भालोटिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, जमुई बाजार बिहार
- रघुबीर इंटरप्राइजेज, तोपचांची
- दारोगा प्रधान, आदर्श नगर धनबाद