Move to Jagran APP

Dhanbad Municipal Corporation : अनुशासन का पाठ पढ़ाने को चला निगम का चाबुक, सिटी मैनेजर-जेई को शोकाॅज

DMC निगम परिसर में बाहरी अराजकतत्वों को इकटठा करने और आचरण के प्रतिकूल व्यवहार करने पर शोकाॅज किया गया है। स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 04:57 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 04:57 PM (IST)
Dhanbad Municipal Corporation : अनुशासन का पाठ पढ़ाने को चला निगम का चाबुक, सिटी मैनेजर-जेई को शोकाॅज
Dhanbad Municipal Corporation : अनुशासन का पाठ पढ़ाने को चला निगम का चाबुक, सिटी मैनेजर-जेई को शोकाॅज

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Municipal Corporation नगर निगम जंग का अखाड़ा बन चुका है। सुपरवाइजर, कार्यक्रम पदाधिकारी और सिटी मैनेजर के ऑडियो वायरल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक सिटी मैनेजर और विभाग के जेई भी अपनी मर्यादा भूल गुत्थम-गुत्था हो गए। पिछले तीन से चल रहे इन सभी मामलों को नगर निगम ने बेहद गंभीरता से लिया। फिलहाल निगम किसी को भी छोड़ने के मूड में नहीं है। बुधवार को निगम परिसर में बहस करने और परिसर में बाहर से अराजकत्वों को बुलाने पर सिटी मैनेजर और जेई पर गाज गिरनी तय है।

loksabha election banner

उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का व्यवहार सरकारी आचरण के खिलाफ था। समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ बाहरी लोगों को निगम परिसर में बुलाया गया था। इस अनुशासनहीनता पर सिटी मैनेजर शब्बीर और जेई विकास कुमार से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। सही और तर्कसंगत जवाब न मिलने की सूरत में नगर विकास विभाग से पत्राचार कर मामले की जानकारी दी जाएगी। इस तरह का व्यवहार कार्यालय में बिल्कुल भी उचित नहीं है।

इसी तरह दो दिनों से दो सुपरवाइजर, कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार और सिटी मैनेजर कुणाल सिंह का ऑडियो वायरल होने से विभाग की काफी किरकिरी हुई है। इस प्रकरण को भी नगर निगम ने गंभीरता से लेते हुए एक जांच कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। यह कमेटी पूरे प्रकरण, हर पहलू, हर पक्ष और धरातल पर बनी स्थितियों को आकलन करते हुए रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

निगम परिसर में बाहरी लोगों को बुलाकर माहौल खराब करना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सरकारी सेवा नियमावली के खिलाफ है। सिटी मैनेजर और जेई को शोकॉज किया जा रहा है। इसी तरह ऑडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। हर पहलू की पड़ताल होगी। दोषी कोई भी हों, सब कार्रवाई की जद में आएंगे। -राजेश कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.