Move to Jagran APP

नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं होगा कोरोना! तभी तो यहां अभी भी बन रही बायोमेट्रिक से उपस्थिति Dhanbad News

नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाई जा रही है लेकिन सच्चाई इससे इतर है। बुधवार को भी कर्मचारी बायोमेट्रिक से ही उपस्थिति बनाते नजर आए।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 10:25 PM (IST)
नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं होगा कोरोना! तभी तो यहां अभी भी बन रही बायोमेट्रिक से उपस्थिति Dhanbad News
नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं होगा कोरोना! तभी तो यहां अभी भी बन रही बायोमेट्रिक से उपस्थिति Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम यह मानकर चल रही है कि उसके पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कोरोना वायरस का असर नहीं होगा। आजकल यही चर्चा विभाग में रोजाना हो रही है। दरअसल यहां ऐसी दोनों चीजें हो रही हैं, जिसपर सरकार से लेकर विभाग तक ने रोक लगा रखी है। एक है बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनानी है और दूसरा मास गैदरिंग पर रोक है।

loksabha election banner

मुख्य सचिव से लेकर नगर विकास विभाग तक ने बकायदा पत्र जारी कर नगर निगम में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन निगम में रोजाना 100 से अधिक पदाधिकारी, कर्मचारी, पर्यवेक्षक बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति बना रहे हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि फील्ड में काम करने वाले वार्ड सेवक और अन्य सफाई कर्मी भी नियमित अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बावजूद नगर निगम में कर्मचारी धड़ल्ले से बायोमेट्रिक उपस्थिति बना रहे हैं। यहां सरकार के निर्देश का कोई असर नहीं है।

नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाई जा रही है। लेकिन सच्चाई इससे इतर है। बुधवार को भी कर्मचारी उपस्थिति बनाते नजर आए। इस संबंध में जब पूछा गया तो जवाब मिला कि इसी तरह से उपस्थिति बनाने का निर्देश है। निगम का मानना है कि रोक लगा देंगे तो कर्मचारी समय पर नहीं आएंगे, जिससे काम प्रभावित होगा। नगर निगम में मीटिंग भी नियमित हो रही है। इसमें 25 से 30 लोग शामिल हो रहे हैं। जबकि स्पष्ट निर्देश है कि एक जगह भीड़ इकट्ठी नहीं करनी है। 

कांपेक्टर में भी बन रही बायोमेट्रिक उपस्थिति : हीरापुर चौराहे के पास कचरा निस्तारण के लिए बने कांपेक्टर स्टेशन में भी सफाई कर्मी नियमित बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति बना रहे हैं। यहां भी इस प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई है। निगम में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर क्या कारण है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति बंद नहीं की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.