विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ा, 1 सितंबर से लागू होगा नया रेट

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:35 PM (IST)

धनबाद नगर निगम ने अपनी स्वामित्व वाली दुकानों का मासिक किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है, जो 1 सितंबर से प्रभावी होगा।

धनबाद नगर निगम। (फाइल फोटो)

धनबाद नगर निगम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ा।

  2. नई दरें 1 सितंबर से होंगी लागू।

  3. हीरापुर में सबसे अधिक किराया निर्धारित।

जागरण संवाददाता, धनबाद। नगर निगम क्षेत्र में दुकान चला रहे व्यवसायियों के लिए बड़ी खबर है। नगर निगम ने अपने स्वामित्व वाली सभी दुकानों के मासिक किराए में संशोधन करते हुए बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

नई संशोधित दरें एक सितंबर से नगर निगम क्षेत्र के सभी 55 वार्ड में प्रभावी हो जाएंगी। पिछले सप्ताह महापौर की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों की दुकानों के लिए प्रति वर्ग फुट की दर से नया मासिक भाड़ा स्वीकृत किया गया है।

हीरापुर स्थित दुकानों का किराया सबसे अधिक

निगम की ओर से जारी दर तालिका के अनुसार विवेकानंद चौक हीरापुर स्थित दुकानों का किराया सबसे अधिक 69.50 रुपये प्रति वर्ग फुट निर्धारित किया गया है।

शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र पार्क मार्केट में भूतल के लिए 60 रुपये तथा प्रथम तल के लिए 40 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है।

इसके अलावा पुराना बाजार में भाड़ा वसूली दर 48 रुपये तथा हीरापुर हटिया में 32 रुपये प्रति वर्ग फुट रहेगी।

निगम ने सिंदरी और कतरास क्षेत्र के दुकानदारों को राहत देते हुए वहां की दुकानों का किराया सबसे कम 28 रुपये प्रति वर्ग फुट स्वीकृत किया है।

यह भी पढ़ें- धनबाद नगर निगम बोर्ड बैठक: 141 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, 15 अगस्त के बाद खत्म होगी क्विक रिस्पांस टीम