Move to Jagran APP

कतरास में गंदगी का ढेर देख नगर आयुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी, तीन सिटी मैनेजर को सौंपा सफाई का जिम्मा

कतरास में गंदगी का ढेर देख नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तीन सिटी मैनेजर को सफाई का जिम्मा सौंपा है। 17 फरवरी को सफाई को लेकर समीक्षा बैठक होगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:49 PM (IST)
कतरास में गंदगी का ढेर देख नगर आयुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी, तीन सिटी मैनेजर को सौंपा सफाई का जिम्मा
कतरास में गंदगी का ढेर देख नगर आयुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी, तीन सिटी मैनेजर को सौंपा सफाई का जिम्मा

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम में धनबाद, सिंदरी, कतरास, छाताटांड़ और झरिया पांच अंचल हैं। इसमें कतरास अंचल की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कतरास अंचल में आठ वार्ड हैं। सफाई का जिम्मा लगभग 150 सफाई कर्मियों पर है। दो दिन पहले नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कतरास अंचल के कई वार्डों का निरीक्षण किया तो पाया कि यहां सफाई ठीक से नहीं हो रही है। इसपर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। 

loksabha election banner

इसके बाद नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या एक से आठ तक तीन सिटी मैनेजर और सहायक अभियंताओं की टीम बनाकर सफाई का जिम्मा सौंप दिया। दो दिन में सफाई कराकर रिपोर्ट नगर निगम में जमा करने का भी निर्देश दिया। शनिवार से कतरास अंचल के सभी आठों वार्ड में सफाई शुरू हो गई। दो दिन में आठ टीमें कतरास अंचल के आवासीय-व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित झाडिय़ों, नाली की साफ-सफाई करने के साथ कचरा उठाव का निरीक्षण करेंगी।

कतरास अंचल में दोनों दिन की गई सफाई का प्रतिवेदन 17 को सुबह 11 बजे निगम के गोपनीय शाखा में जमा करना है। 17 को नगर आयुक्त कक्ष में सफाई को लेकर शाम छह बजे से महत्वपूर्ण बैठक भी होगी। इसमें स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक शामिल होंगे। 

इन्हें सफाई का करना है निरीक्षण

  • वार्ड संख्या एक-दो : सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह एवं सहायक अभियंता जय प्रकाश महतो। 
  • वार्ड संख्या तीन-चार : सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश एवं सहायक अभियंता पंकज कुमार झा।
  • वार्ड संख्या पांच-छह : सिटी मैनेजर रणधीर कुमार एवं सहायक अभियंता विकास कुमार।
  • वार्ड संख्या सात-आठ : सहायक अभियंता कामदेव दास एवं उदय कच्छप।

निगम के तीन पदाधिकारियों का ट्रांसफर : नगर निगम में पदस्थापित तीन पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। निगम ने इसे कार्यहित में किया गया स्थानांतरण बताया है। इसमें कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव कुमार का कार्यपालक पदाधिकारी कतरास अंचल से धनबाद अंचल बैंक मोड़ सर्किल (वार्ड 29 से 33), कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार का धनबाद अंचल से कार्यपालक पदाधिकारी कतरास अंचल और सिटी मैनेजर कुणाल कुमार सिंह का मुख्यालय से धनबाद अंचल हीरापुर सर्किल (वार्ड 20 से 28) में स्थानांतरण किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.