Move to Jagran APP

झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह की तबीयत नासाज, बेटे के साथ मेदांता में भर्ती

सांसद पीएन सिंह की उम्र 75 के करीब है। उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उन्हें भी बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद सोमवार को इलाज के लिए मेदांता में भर्ती करा दिया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:10 PM (IST)
झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह की तबीयत नासाज, बेटे के साथ मेदांता में भर्ती
धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष धनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत नासाज है। उन्हें सोमवार की शाम इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद के पुत्र प्रशांत सिंह की तबीयत पहले से खराब है। उन्हें रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था। अब पिता-पुत्र दोनों का इलाज मेदांता में चल रहा है। सांसद की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उनके समर्थक चिंतित हो गए हैं। उनका हाल जानने के लिए भाजपा के कई नेता रांची पहुंच गए हैं। 

loksabha election banner

सांसद के बेटे के सीने में संक्रमण

धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह के बड़े बेटे प्रशांत सिंह अधिवक्ता हैं। वह हाई कोर्ट रांची में वकालत करते हैं। इसके साथ ही भाजपा की राजनीति में भी सक्रिय हैं। प्रशांत सिंह की तबीयत काफी दिनों से खराब है। उन्होंने कोरोना वायरस की जांच कराई। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई। जांच में पता चला कि उनके सीने में संक्रमण है। इसके बाद इलाज के लिए रविवार को मेदांता रांची में भर्ती कराया गया। 

एहतियातन सांसद को कराया गया भर्ती

सांसद पीएन सिंह की उम्र 75 के करीब है। उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी है। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उन्हें भी बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद सोमवार को इलाज के लिए मेदांता में भर्ती करा दिया गया। सांसद के प्रतिनिधि नितिन भट्ट के अनुसार ज्यादा चिंता की बात नहीं है। एहतियातन सांसद को मेदांता में भर्ती कराया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.