धनबाद में 93 दिनों बाद मानसून ने पार किया सामान्य बारिश का आंकड़ा, 8 सितंबर तक छिटपुट वर्षा की संभावना
धनबाद में तीन महीने की कमी के बाद सितंबर की शुरुआत में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, ...और पढ़ें

धनबाद में बारिश के बीच बाइक से स्कूल जाते छात्र-छात्रा। (फोटो मनीष)
HighLights
धनबाद में 93 दिनों बाद सामान्य से 1.7 मिमी अधिक बारिश।
सितंबर की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से लक्ष्य पूरा।
अगले दो दिन गर्जन के साथ, 8 सितंबर तक छिटपुट वर्षा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में लगातार तीन महीने तक लक्ष्य से पीछे रहने के बाद अब सितंबर के दो दिनों में जिले में सामान्य से अधिक बारिश का रिकार्ड दर्ज किया गया है।
93 दिनों के बाद जिले में सामान्य वर्षा 841 मिलीमीटर की तुलना में 842.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके साथ ही धनबाद लक्ष्य से 1.7 मिलीमीटर आगे बढ़ गया है। अगले दो दिन राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है।
वीकेंड पर बारिश की गतिविधि में कमी आने के आसार हैं। आठ सितंबर तक छिटपुट बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है। आठ को उत्तर पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सक्रिय लो प्रेशर अब पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में बना हुआ है। इसके अगले 12 घंटे के दौरान लो प्रेशर क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे अगले दो-तीन मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। निरंतर बारिश की संभावना कम है।
