Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: आज से धीरे-धीरे लुढ़केगा पारा, मकर संक्रांति को सताएगी सर्दी

Dhanbad Weather Forecast 14 जनवरी तक धनबाद का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान में गिरावट से ठंड फिर लौट जाएगी। धनबाद के साथ साथ पड़ोसी जिलों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 08:25 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: आज से धीरे-धीरे लुढ़केगा पारा, मकर संक्रांति को सताएगी सर्दी
ठंड के इस माैसम में गोविंदपुर-धनबाद फोरलेन रोड का रात का नजारा।

धनबाद, जेएनएन। जनवरी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर चले जाने से मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। सोमवार सुबह भी धनबाद का न्यूनतम पारा 17 के आसपास था। माैसम विभाग का मानना है कि पिछले 50 साल पहले ऐसा हुआ था। और अब मौसम अपने अतीत को दोहरा रहा है। कई दिनों से लगातार चढ़ रहे पारा ने ठंड को विदाई देने के साथ ही उमस बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले तक जहां लोग दिन में गर्म कपड़े नहीं पहन रहे थे, वहीं अब शाम और रात में भी ऐसी परिस्थिति बन रही है। ऊनी स्वेटर से पसीने छूट रहे हैं। पर अब ऐसा होने की संभावना कम ही है। सोमवार से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रहा जो सोमवार से चार डिग्री तक घटकर 13 तक पहुंचेगा। तापमान में गिरावट जारी रहेगा।

loksabha election banner

14 जनवरी तक धनबाद का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान में गिरावट से ठंड फिर लौट जाएगी। धनबाद के साथ साथ पड़ोसी जिलों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 14 जनवरी तक सात डिग्री पर जा सकता है तो जामताड़ा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।इससे ठंड में काफी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से सर्दी फिर दस्तक देगी। 

मौसम में आये बदलाव और जनवरी में तेजी चढ़गे तापमान को लेकर मॉनसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव का कहना है कि समुद्र की सतह अत्यधिक गर्म होने की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रही है। इस वजह से काफी गर्म हवा का सर्कुलेशन हो रहा है। समुद्री हवा इस ओर आने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अब जैसे जैसे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। गर्मी का असर कम होगा और सर्दी बढ़ेगी। 

  • 14 जनवरी तक का संभावित तापमान 

सोमवार अधिकतम 30 न्यूनतम 13

मंगलवार अधिकतम 26  न्यूनतम 11

बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 9 

गुरुवार अधिकतम 23 न्यूनतम 9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.