चार साल पूरे होने पर सीएम को मेयर ने दी बधाई, धनबाद आने का दिया आमंत्रण
सिटी सेंटर-बरवाअड्डा फोरलेन रोड, शहरी जलापूर्ति योजना सिंदरी, लेजर म्यूजिकल फाउंटेन बिरसा मुंडा पार्क, बेकारबांध तालाब साैंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन के लिए सीएम को आमंत्रित किया।
अग्रवाल ने शुक्रवार को रांची जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें फूलों का गुलदस्ता साैंपा और बधाई दी। इस दाैरान अग्रवाल ने धनबाद से संबंधित विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। धनबाद में सिटी सेंटर-बरवाअड्डा फोरलेन रोड, शहरी जलापूर्ति योजना सिंदरी, लेजर म्यूजिकल फाउंटेन बिरसा मुंडा पार्क, बेकारबांध तालाब साैंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन और काको मठ-गोल बिल्डिंग 8 लेन सड़क का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने धनबाद आने की सहमति प्रदान की। वह जल्द ही धनबाद आकर यहां की जनता को विकास योजनाओं की साैगात देंगे।