Move to Jagran APP

गजब ! सहेली के प्यार में लड़की ने किया कारनामा, पति और पिता हैरान

Dhanbad Gay Love Story धनबाद में एक अनूठी प्रेम कहानी सामने आई है। शादी के दूसरे दिन ही लड़की देवघर से अपने पति का घर छोड़कर आ गई। वह अपनी सहेली के प्यार में पागल है। उसी के घर में रह रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 07:53 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 08:04 AM (IST)
गजब ! सहेली के प्यार में लड़की ने किया कारनामा, पति और पिता हैरान
धनबाद की दो लड़कियों की साथ रहने की जिद ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। इसे लोग पागलपन और अनैतिक प्यार-मोहब्बत कह रहे हैं। ऐसा न करने के लिए मां-बाप का भी दबाव है। घर-परिवार की इज्जत की दुहाई दी जा रही है। महिला पुलिस भी समझा रही है। लेकिन इन सबका दोनों सहेलियों पर कोई असर नहीं है। दोनों एक-दूसरे के प्लार में पागल हैं। इनमें एक विवाहित है। वह अपनी सहेली के साथ रहने के लिए पति का घर छोड़कर झारखंड के देवघर से धनबाद आ गई है। अब यह मामला धनबाद महिला थाने सामने है। महिला थाना की पुलिस पति का घर छोड़ आई लड़की की काउंसलिंग कर रही है। उसे समझा रही है कि पति के पास चले जाओ। 

loksabha election banner

शादी के दूसरे दिन ही पति के घर से भाग निकली लड़की

समलैंगिक प्रेम की प्रागढता ऐसी की अपने प्यार को पाने के लिए एक विवाहिता अपने पति ससुरालवालों को छोड़कर अपने प्रेमी (दूसरी युवती) के पास पहुंच गई। दोनों पिछले एक महीने से साथ भी रह रही है। दोनों की इस हरकत के बाद उसके घरवालों के बीच विवाद बढ़ गया। परिवार के बीच विवाद बढ़ने के बाद दोनों प्रेमी- प्रेमिका युवती महिला थाना पहुंच गई। पुराना बाजार के रहनेवाले युवती(प्रेमिका) जिसकी शादी साल 11 दिसंबर 2021 को देवघर में हुई थी। लेकिन शादी के दूसरे दिन ही वह पति और ससुराल को छोड़कर वापस धनबाद मायके आ गई। मायके पहुंचने के बाद वह गोल्फ ग्राउंड के पास रहनेवाली अपने प्रेमी युवती के पास रहने की जिद्द पर अड़ गई। परिजनों के मुताबिक दोनों युवतियां पूर्व में एक सहेली की तरह आपस मे मिला करती थी। जिसका घरवालों ने कई बार विरोध किया। लेकिन घरवालों के विरोध का उसपर कोई असर नही पड़ता था।

हम साथ-साथ रहेंगे

प्रेमिका ने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि गोल्ड ग्राउंड के पास रहनेवाले उसका प्रेमी (युवती) के साथ वह रहना चाहती है। दोनों में बचपन से प्यार है। वह अपने पति के साथ नही बल्कि अपने प्रेमी दूसरी युवती के साथ रहना चाहती है। मामला महिला थाना में पहुंचने के बाद इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो घरवाले भी महिला थाना पहुंच गए। महिला थाना की पुलिस मामले को सलटाने के लिए उसके घरवालों को दूसरे दिन का वक्त दिया है। अभी दोनों लड़की साथ-साथ हैं।

महिला थाना के सामने मामला आने के बाद लड़कियों को समझाया जा रहा है। लड़की की काउंसलिंग की जा रही है। अगली तारीख पर लड़कियों और उसके परिवार के लोगों को बुलाया गया है। 

-विशाखा कुमारी, धनबाद महिला थाना प्रभारी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.