विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में पति ने अपनी भाभी से रचाई शादी, पहली पत्नी लगा रही थाने के चक्कर

Published: Wed, 08 Apr 2026 12:47 PM (GMT+05:30)

धनबाद के सुरेश रविदास ने अपनी पहली पत्नी राखी कुमारी से तलाक लिए बिना अपनी भाभी से दूसरी शादी कर ...और पढ़ें

भाभी से रचाई शादी। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

भाभी से रचाई शादी। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में शिमलाबेड़ा की रहने वाले सुरेश रविदास ने अपनी भाभी से ही दूसरी शादी कर ली, जबकि अपनी पहली पत्नी राखी कुमारी से तलाक नहीं लिया है।

मामले को लेकर राखी ने धनबाद थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहाल तो लगाय, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर सामाजिक स्तर पर भी रेखा न्याय के लिए गुहार लगा रही है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

राखी ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि सुरेश रविदास से उनकी शादी 23 सितंबर 2025 को हुई थी। उनका एक 10 वर्षीय बेटा है। इस बीच सुरेश ओर उनके परिवार के लोग राखी के साथ मारपीट करने लगे।

ससुराल के लोग दहेज की मांग करते। इस बीच राखी को जानकारी मिली की उसक अवैध संबंध खुद की भाभी के साथ है। 23 मार्च 2023 को ससुरालवालों ने राखी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।

मामले को लेकर न्यायालय में केस किया गया। यह लंबित है, लेकिन इस बीच पांच अप्रैल 2026 को सुरेश रविदास ने अपनी भाभी से दूसरी शादी कर ली।

इस शादी की तस्वीरों को राखी ने साक्ष्य के रूप में थाना को दिया है। राखी ने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के बाद भी पति ने दूसरी शादी की। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें- धनबाद में एक्शन के बाद होमगार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ले जाने पर रोक

यह भी पढ़ें- झारखंड में कुएं से मिली लापता 15 वर्षीय किशोरी की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका