विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Advanced में धनबाद का जलवा: तन्मय तनय बने जिला टॉपर, 40 छात्रों को मिला IIT का टिकट

Published: Mon, 01 Jun 2026 09:02 PM (IST)

IIT Roorkee ने जेईई एडवांस के परिणाम जारी किए, जिसमें धनबाद के 40 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

जेईई एडवांस में धनबाद से 40 छात्रों ने पाई सफलता।(प्रतीकात्मक फोटो)

जेईई एडवांस में धनबाद से 40 छात्रों ने पाई सफलता।(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस परिणाम घोषित किए।

  2. धनबाद के तन्मय तनय ने जिले में टॉप किया।

  3. जिले के 40 छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई।

जागरण संवाददाता, धनबाद। IIT Roorkee ने रविवार देररात जेईई एडवांस का परिणाम जारी कर दिया। दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने 708 कामन रैंक लिस्ट (सीआरएल) प्राप्त कर जिले में टाप किया। तन्मय ने 360 में से 222 अंक प्राप्त किया।

धनबाद से 40 छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है।एक तरह से इन्हें आइआइटी में एडमिशन का टिकट मिल गया है। रैंक के आधार पर देश के प्रतिष्ठित आइआइटी में चुनिंदा ब्रांच में इनका एडमिशन होगा। हालांकि, यह संख्या बढ़ भी सकती है।

जेईई एडवांस में जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम सरायढेला की परी रानी ने 4747, डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के सुधांशु शेखर ने 4938, दून पब्लिक स्कूल कुसुम विहार के नयनेश निश्चल ने 5150, क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल गोविंदपुर के अभिनव कुमार ने 5751, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर के युवराज प्रीत ने 7421, आइएसएल के शुभम कुमार लाल ने 8752 सीआरएल शामिल हैं

जेईई एडवांस्ड 2026 : कॉमन रैंक लिस्ट में जिले के टॉप-10 छात्र

रैंक (जिला) छात्र स्कूल ऑल इंडिया रैंक (CRL)
1 तन्मय तनय दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार 708
2 परी रानी श्रीश्री सूर्यदेव सिंह गुरुकुलम, सरायढेला 4747
3 सुधांशु शेखर डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर 4938
4 नयनेश निश्चल दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार 5150
5 अभिनव कुमार क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर 5751
6 युवराज प्रीत दिल्ली पब्लिक स्कूल, कार्मिक नगर 7421
7 शुभम कुमार लाल आईएसएल 8752
8 सौम्य राज डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर 8874
9 शौर्य कश्यप दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार 11996
10 ऋषभ मिश्रा मोंटफोर्ट एकेडमी 16037

देश के प्रमुख आईआईटी में बीटेक सीटें

संस्थान सीटें
IIT Kharagpur 1,919
IIT BHU Varanasi 1,589
IIT Bombay 1,360
IIT Roorkee 1,353
IIT Delhi 1,239
IIT Kanpur 1,210
IIT (ISM) Dhanbad 1,210
IIT Madras 1,121
IIT Guwahati 962
IIT Patna 817
IIT Ropar 646
IIT Hyderabad 630
IIT Jodhpur 610
IIT Mandi 520
IIT Bhubaneswar 496
IIT Indore 480
IIT Dharwad 385
IIT Gandhinagar 360
IIT Bhilai 329
IIT Jammu 305
IIT Tirupati 254
IIT Palakkad 200
IIT Goa 165

IIT में उपलब्ध कुल बीटेक सीटें : 18,160