धनबाद-गया रेलखंड की सुरंगों में बिना तोड़फोड़ बदलाव, अब अधिक ऊंचाई वाली मालगाड़ियों का होगा परिचालन
Dhanbad Gaya Rail Tunnels Safety: धनबाद-गया रेल मार्ग की सुरंगों में 5.71 करोड़ की लागत से कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड ...और पढ़ें

धनबाद-गया रेलखंड पर जल्द दौड़ेंगी ऊंची मालगाड़ियां। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे ( East Central Railway) के धनबाद-गया रेल मार्ग पर अधिक ऊंचाई वाले मालगाड़ियों के परिवहन के लिए सुरंगों में बिना तोड़फोड़ के बदलाव किया जा रहा है। डाउन लाइन पर ट्रायल पूरा होने के बाद अप लाइन पर भी जल्द मालगाड़ी का ट्रायल होगा।
इसके साथ ही सुरंगों को और सुरक्षित बनाने के लिए कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग लगाया जाएगा। लगभग 5.71 करोड़ की लागत से लगने वाले इंसुलेटेड कवच से हाई वोल्टेज से ओवरहेड इक्विपमेंट-ओएचई ट्रिप होने का खतरा कम हो सकेगा।
कोटिंग लग जाने से मेंटेनेंस कम होगा। रेल परिचालन और बेहतर हो सकेगा। बिजली से होनेवाली दुर्घटना को रोकने के साथ ही ट्रेनें पहले अधिक सुरक्षित चल सकेंगी।
करंट लीकेज और फ्लैशओवर के खतरे को कम करेगा
रेल अधिकारी ने बताया कि 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तार के नीचे से जब सुरंगों और छोटे पुल के नीचे से ट्रेन गुजरती है तो करंट लीकेज और फ्लैशओवर का खतरा बढ़ जाता है। धनबाद रेल मंडल के घाट सेक्शन के बीच तीन सुरंगों में ओएचई ट्रिप होने की संभावना सबसे अधिक रहती है।
इससे यात्री ट्रेन के साथ मालगाड़ी परिचालन भी प्रभावित होता है। कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग सुरक्षात्मक परत है, जिसका उपयोग हाई वोल्टेज वाले विद्युत उपकरण और इंसुलेटर पर किया जाता है। रेल सुरंगों में कंपोजिट हाई वोल्टेज इंसुलेटेड कोटिंग का उपयोग होगा, जिससे बारिश में भी ट्रेन सुरक्षित चल सकेंगी।
