Dhanbad Encounter: मुथुट फिनकोर्प डकैती कांड में शामिल वाहन भी पुलिस ने किया जब्त, एक और की हुई गिरफ्तारी
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र मुथुट फिनकोर्प डकैती कांड का उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है।यह़ां डकैती की घटना को अंजाम देने समस्तीपुर से डकैत आइटेन वाहन से आए थे। इस वाहन को चालक अभिषेक कुमार सिंह चला रहा था।
जागरण संवाददाता,धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र मुथुट फिनकोर्प डकैती कांड का उद्भेदन के करीब पुलिस पहुंच चुकी है।यह़ां डकैती की घटना को अंजाम देने समस्तीपुर से डकैत आइटेन वाहन से आए थे। इस वाहन को चालक अभिषेक कुमार सिंह चला रहा था। धनबाद पुलिस ने समस्तीपुर से अभिषेक को धर दबोचा है।जहां धनसार थाना मे उससे पुछताछ की जा रही है।पुलिस अभिषेक के निशानदेही पर उक्त वाहन को भी जप्त कर लिया है।बताया जाता है कि छह सितंबर को बैंक मोड़ मे डकैतों ने इसी वाहन से पहुंचे थे।जहां डकैती के दौरान एक युवक मारा गया था।जबकि आसिफ और राहुल पकड़ा गया था।
बैंक मोड़ थाना क्षेत्र मुथुट फिनकोर्प मे डकैती मे धराए आसिफ ने ही चालक अभिषेक को अपने गिरोह मे शामिल किया था।आसिफ हर माह अभिषेक को डेढ़ लाख रूपए देता था।अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह पहले नोएडा मे एक निजी संस्थान में काम करता था।जहां उसकी दोस्ती आसिफ से हो गई।आसिफ भी नोएडा मे जमीन का कारोबार करता था।अभिषेक वाहन चलाने में एक्सपर्ट था।इसलिए आरिफ ने उसे डकैती करने के लिए गाड़ी खरीदने के लिए कहा। अभिषेक ने एक आइटेन वाहन खरिदी।वाहन फाइनेंस कराने के लिए आसिफ ने ही अभिषेक को कर्ज के रूप मे पैसा दिया था।आसिफ द्वारा हर माह दिए जाने वाले पैसे से ही वाहन का लोन भरा जा रहा था।अभिषेक ने पुलिस को बताया कि जब कहीं डकैती की योजना बनती थी तब वह सभी को बैठाकर बिहार समस्तीपुर से गंतव्य स्थान के लिए निकल जाता था। अभिषेक मानता है कि इस काम मे जान का खतरा है।
इस कांड में पुलिस ने एक और को किया है गिरफ्तार: धनसर थाना की पुलिस ने इस कांड में अभिषेक के अलावा एक दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। वह भी इसी गिरोह का सदस्य है हालांकि पुलिस उसके बारे में अभी बहुत कुछ बताने से इंकार कर रही है। मगर मुथूट फिनकॉर्प में डकैती के दौरान उसका भी एक अहम रोल था। उसने अपराधियों को भागने में मदद की थी।