Move to Jagran APP

Dhanbad JMM: नए जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी बनाने की शुरू की कवायद, जानिए किस-किसको को मिल सकता पद

JMM केंद्रीय समिति के साथ सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह भी तय हुआ कि आठ प्रखंड कार्यसमिति में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कुछ महीने पहले ठाकुर माझी को कलियासोल और रामनाथ सोरेन को एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष के पद से जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने हटा दिया था।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 06:52 AM (IST)
Dhanbad JMM: नए जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी बनाने की शुरू की कवायद, जानिए किस-किसको को मिल सकता पद
धनबाद के झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ( फाइल फोटो)।

गिरजेश पासवान, धनबाद। झामुमो की केंद्रीय कार्यसमिति ने रमेश टुडू को धनबाद जिलाध्यक्ष और पवन महतो को जिला सचिव मनोनीत किया है। निर्देश है कि 10 दिसंबर तक जिला कार्यसमिति का गठन करने के साथ सभी प्रखंड और नगर कार्यसमिति का चुनाव करा लिया जाय। इसी निमित रविवार को परिसदन में धनबाद जिले में रहने वाले झामुमो के केंद्रीय सदस्यों के साथ जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव ने लंबी बैठक की। तय हुआ कि वर्तमान जिला कार्यसमिति से बहुत छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। कुछ नए लोगों को जिला कार्यसमिति सदस्य के तौर पर जगह दी जाएगी।

prime article banner

केंद्रीय समिति के साथ सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह भी तय हुआ कि आठ प्रखंड कार्यसमिति में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कुछ महीने पहले आपसी विवाद के कारण ठाकुर माझी को कलियासोल और रामनाथ सोरेन को एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष के पद से जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने हटा दिया था। रमेश टुडू ने उनकी जगह जलेश्वर मुर्मू कलियासोल और गोपिन टुडू एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया था। बैठक में लंबी मंत्रणा के बाद तय हुआ कि पूर्व की भांति ठाकुर माझी कलियासोल और रामनाथ सोरेन एग्यारकुंड प्रखंड में संगठन का नेतृत्व करेंगे। दोनों प्रखंडों में जिन लोगों को कुछ महीने पहले जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी बनाया था, उन्हें जिला कार्यसमिति में शामिल किया जाएगा। यह भी फैसला लिया गया कि एक-दो दिनों के भीतर धनबाद महानगर और चिरकुंडा नगर कार्यसमिति का भी चुनाव कर लिया जाएगा। कोशिश होगी कि यह सर्वसम्मति से हो। बैठक में अमितेश सहाय, अशोक मंडल, जगदीश चौधरी, जग्गू महतो, अलाउद्दीन अंसारी, कंसारी मंडल, लखी सोरेन, धीरेंद्र रवानी, नकुल महतो, नीलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी शामिल थे।

जिलाध्यक्ष खुद प्रखंड कार्यसमिति में फेरबदल नहीं कर सकते। इसके लिए केंद्रीय कार्यसमिति की सहमति लेनी की भी व्यवस्था है। धनबाद में झामुमो का संगठन और मजबूत दिखेगा। यकीन रखिए। वैसे, फिलहाल सबका ध्यान केंद्रीय महाधिवेशन पर है।

-नीलम मिश्रा, केंद्रीय सदस्य, झामुमो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.