सरकार आपके द्वार: करमाटांड में DC ने लगाया जनता दरबार, पीएम आवास योजना के लाभुकों का हुआ गृह प्रवेश
दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर बैसाखी स्टिक कान की मशीन प्रदान किया गया। पीएम आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। किसानों के बीच खाद-बीज का वितरण भी किया गया।
बलियापुर/धोखरा, जेएनएन। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को बलियापुर करमाटांड़ में जनता दरबार लगा। धनबाद के डीसी अमित कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए ही कार्यक्रम का यहां आयोजन किया गया है, ताकि उन्हें कार्यालयों में भटकना न पड़े। जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान को हमेशा सजग है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी विभाग के पदाधिकारी लोगों से समस्याओं की जानकारी लेकर समाधान करने की बात कही।
उप विकास आयुक्त बालकिशुन मुंडा ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व आमझर पंचायत भवन के पास आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया था। इस दौरान प्रखंड उप प्रमुख राजेंद्र किस्कू ने कर्माटांड़ स्थित टोला हुचुकटांड़ बस्ती के लोगों को आने-जाने के लिए रास्ता के अभाव की जानकारी उपायुक्त को देते हुए सड़क निर्माण की मांग की। करमाटांड़ टाउनशिप निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के विस्थापितों को शीघ्र नियोजन व मुआवजा दिलाने की भी मांग की। जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना, भूमि संबंधी समस्या, लगान रसीद नहीं काटने, दाखिल खारिज नहीं करने के अलावा पानी, बिजली, चिकित्सा संबंधित समस्याओं की जानकारी डीसी को दी। डीसी ने समस्याओं के निराकरण शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर, बैसाखी, स्टिक, कान की मशीन प्रदान किया गया। पीएम आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। किसानों के बीच खाद-बीज का वितरण भी किया गया। जनता दरबार में धनबाद के अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, एडीएम आपूर्ति संदीप दोराई बुरु, डीएसओ योगेंद्र कुमार झा, जिला शिक्षा अधीक्षक, सिविल सर्जन, बलियापुर के सीओ मो. असलम, बीडीओ रतन कुमार ङ्क्षसह, बीइइओ जया देवी, थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल, विद्युत अधिकारी उपेंद्र कुमार, मुखिया शांति देवी, संतोष रवानी, कन्हाई बनर्जी, संजीत गोराई, जंग बहादुर महतो आदि थे।