Move to Jagran APP

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी: 15 सितंबर से सासाराम तक चलेगी धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी, जानें टाइम टेबल

धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी अब सासाराम तक जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। सासाराम तक ट्रेन का रूट बढ़ने के साथ ही ट्रेन की गति भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले धनबाद से गया तक की दूरी तय करने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार 24 जून 2021 से डेहरी आन सोन तक हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Thu, 14 Sep 2023 04:09 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2023 04:09 PM (IST)
बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 15 सितंबर से चलने वाली धनबाद-डेहरी आन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस सासाराम तक जाएगी। सासाराम तक विस्तार के साथ ही इस ट्रेन की गति भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन धनबाद से डेहरी आन सोन अब लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी।

loksabha election banner

वापसी में सासाराम से धनबाद आने वाली ट्रेन डेहरी आन सोन से धनबाद तक अपने पुराने समय पर ही चलेगी। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद गुरुवार को पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन के सासाराम तक विस्तार की तिथि और समय सारिणी जारी कर दिया।

धनबाद से सोननगर तक नहीं बदलेगा टाइम टेबल

धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का टाइम टेबल धनबाद से सोननगर तक नहीं बदलेगा। ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलेगी। गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और गया जैसे स्टेशन पर भी पुराने समय पर ही पहुंचेगी। वापसी में भी पुराने समय पर ही आगमन और प्रस्थान होगा।

छह किमी के लिए पहले एक घंटे एक मिनट, अब मात्र आठ मिनट

सोननगर से डेहरी आन सोन तक लगभग छह किमी की दूरी तय करने में पहले एक घंटे एक मिनट का समय लगता था। ट्रेन दिन 11:24 में खुलकर दोपहर 12:25 पर पहुंचती थी। अब 11:24 पर खुल कर मात्र आठ मिनट में 11:32 पर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: सोनपापड़ी के हैं शौकीन तो यहां आना न भूलें, इतनी टेस्‍टी कि बंगाल से लेकर बिहार तक हैं इसके दीवाने

15 दिनों में दूसरी बार बदलेगा टाइम टेबल

धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का 15 दिनों में दूसरी बार टाइम टेबल बदलेगा। पहले धनबाद से सुबह 6:00 बजे खुलने वाली ट्रेन का एक सितंबर से समय बदलकर 5:30 कर दिया गया।

डेहरी आन सोन पहुंचने का समय दोपहर 12:35 से 10 मिनट कम कर 12:25 किया गया। अब शुक्रवार से एक बार फिर कई स्टेशन पर टाइम टेबल बदल जाएगा।

टाइम टेबल

13305 धनबाद- सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस

धनबाद- सुबह 05:30 बजे

डेहरी आन सोन- दिन 11:32

करवंदिया- दिन 11:48 बजे

सासाराम- दोपहर 12:25 बजे

13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस

सासाराम- दोपहर 3:25 बजे

करवंदिया- दोपहर 3:34

डेहरी आन सोन- दोपहर 3:48-3:50

धनबाद- रात 10:20 बजे

यह भी पढ़ें: धनबाद से राजकोट के लिए मिलेगी अब सीधी ट्रेन, अहमदाबाद में उतर बदलने का झंझट खत्‍म, छह ट्रेनों का रूट बढ़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.