Move to Jagran APP

व‍िजयी व‍िश्‍व त‍िरंगा प्‍यारा...दैन‍िक जागरण के त‍िरंगा यात्रा में जैप के अधिकारी एवं जवानों ने क‍िया लोगों को जागरूक

इस पर हमें गर्व है। उन्होंने झंडे के तीनों रंगों का महत्व बताते हुए साहस शांति एवं विकास का पर्याय बताया। कहां की केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पुरा होने को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 06:09 PM (IST)
व‍िजयी व‍िश्‍व त‍िरंगा प्‍यारा...दैन‍िक जागरण के त‍िरंगा यात्रा में जैप के अधिकारी एवं जवानों ने क‍िया लोगों को जागरूक
उन्होंने झंडे के तीनों रंगों का महत्व बताते हुए साहस शांति एवं विकास का पर्याय बताया।

संवाद सहयोगी, गोविंदपुर : दैनिक जागरण के पांच दिवसीय तिरंगा यात्रा का समापन रविवार को गोविंदपुर जैप तीन के समादेष्टा प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में हुआ। जिसमें जैप के अधिकारी एवं जवान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जैप के परेड ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा गोविंदपुर सुभाष चौक होते हुए ट्रेनिंग स्कूल, एवं मास्टर कॉलोनी होते हुए पुन जैप परिसर में समापन हुआ।

loksabha election banner

जवानों को संबोधित करते हुए आलोक ने कहा कि भारत विभिन्न जाति एवं संप्रदायों से भरा देश है। सभी की अपनी पहचान है। पर तिरंगा हमारे देश की आन बान शान और हमारी पहचान है। इस पर हमें गर्व है। उन्होंने झंडे के तीनों रंगों का महत्व बताते हुए साहस शांति एवं विकास का पर्याय बताया। कहां की केंद्र सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरा होने को अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। इससे हमें देश की एकता अखंडता और राष्ट्र सर्वोपरि की सींख मिलती हैं। आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे काफी लोगों ने बलिदान दिया है। इसे याद करने का यह सुनहरा अवसर है। मौके पर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह एसआई सियाराम पासवान सुदर्शन यादव अल्विंस मींज सुरेंद्र सिंह रवि शंकर सिंह रमेश भगत एएसआई शिव शंकर राम आशीष सिंह कमल राय विभा देवी अरविंद कुमार चौबे सहित सैकड़ों जवान उपस्थित थे।

बारिश में भी नहीं रुकी तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

झरिया : बारिश आए या आंधी इसके बावजूद लोगों में तिरंगा के प्रति जोश व उत्साह देखने को बन रहा था। हर जगह तिरंगा ही तिरंगा दिख रहा था। मानों पूरा झरिया तीन रंगों में समा गया। लोग भक्ति गीत में गाते झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या लोग दो पहिया व चार पहिया वाहनों में तिरंगा लगाकर यात्रा में दिखे। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के नेतृत्व में रविवार को झरिया बस्ताकोला से लेकर चासनाला तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह से ही लोग यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बनाने में लगे रहे। भव्य सजाट के साथ झांकी भी निकाली गई। यात्रा में मुख्य रुप से सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी शामिल हुए। भारत माता की जय के साथ यात्रा बस्ताकोला से शुरू की गई। कतरास मोड़, लक्ष्मनिया मोड़, सब्जी पट्टी, मेन रोड़ बस स्टेंड इंदिरा चौक, भागा, फूसबंगला, जोरापोखर डिगवाडीह होते हुए चासनाला यात्रा पहुंची। लोगों ने जगह जगह फूलों से स्वागत किया। यात्रा को लेकर पीएन सिंह ने कहां कि ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आज निकाली गई है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान किया था हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है।  ताकि हर घर तिरंगा लोग लगाए। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहां कि 75 वां अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। आजादी के 75वें दिवस पर सभी लोग अपने घर में तिरंगा लगाए। हजारों की संख्या लोग तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हुए है। गर्व है कि हमलोग भारत देश के नागरिक है। आन मान शान है हमलोगों का तिरंगा सभी लोग अपने घर में तिरंगा जरूर लगाएं।

दो किलो मीटर लंबी यात्रा

रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे यात्रा निकाली गई। गया। लगभग दो किलो मीटर लंबी यात्रा को देख लोगों को अपनी आजादी पर गर्व महसूस हो रहा था। संजीव सिंह समर्थक सिंदरी के लक्की सिंह ने इंदिरा चौक में आतिशबाजी व गाजे बाजे के साथ यात्रा का स्वागत किया। लगभग तीन घंटे की यात्रा के बाद लोग चासनाला पहुंचे। मौके पर अमर सिंह विमल सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, अखिलेश सिंह, नन्हे सिंह, दिलीप अड़वानी, पिंकू चौबे, अमन कुमार, अशोक कुमार, गोविंद सिंह, संजू सिंह, सिद्धार्थ सिंह, राहुल सिंह, रघु कुमार राम, शैलेंद्र सिंह, रवि कुमार थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.