Dhanbad Crime: सरायढेला पुलिस ने अमन सिंह को लिया रिमांड पर, रंगदारी मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सरायढेला कुसुम बिहार निवासी हिलटॉप आउटसोर्सिंग के मैनेजर से 50 लाख रुपए रंगदारी मामले में सराय ढेला पुलिस ने रांची होटवार जेल में बंद अपराधी अमन सिंह को केस रिमांड पर लिया है। अमन सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर है।
धनबाद, जेएनएन: सरायढेला कुसुम बिहार निवासी हिलटॉप आउटसोर्सिंग के मैनेजर से 50 लाख रुपए रंगदारी मामले में सराय ढेला पुलिस ने रांची होटवार जेल में बंद अपराधी अमन सिंह को केस रिमांड पर लिया है। अमन सिंह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर है।
कुछ दिन पूर्व ही जेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अमन को रांची होटवार जेल में शिफ्ट कर दिया था। हिलटॉप आउटसोर्सिंग के मैनेजर कौशल पांडे से अमन व सुजीत सिन्हा गैंग के नाम 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। भुक्तभोगी कौशल पांडे की शिकायत पर सरायढेला पुलिस ने सुजीत सिन्हा ज्ञान के अमन के खिलाफ रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज की थी।
इसी मामले में रिमांड पर लेने के लिए पिछले दिनों पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दिया था। पुलिस के अनुसार अमन सिंह को केस में भी रिमांड कर लिया गया है। अमन सिंह के खिलाफ अब रंगदारी मामला भी धनबाद न्यायालय में चलेगा। मालूम हो कि इससे पूर्व गोविंदपुर में भी पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में अमन सिंह को पुलिस ने आरोपित बनाया है।
अमन सिंह पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए ही धनबाद पुलिस ने कुछ ही दिनों में उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। उसके खिलाफ अब तक पांच नामजद प्राथमिकी कर चुकी।