Move to Jagran APP

Dhanbad Crime News: मेला देखने गए थे परिवार के लोग, चोर नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति उड़ा कर ले भागे

तिसरा थाना क्षेत्र के अस्पताल कालोनी में रहने वाले बीसीसीएल के स्वास्थ्य कर्मी सुबोध कुमार सिन्हा के आवास का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Thu, 06 Oct 2022 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:24 PM (IST)
Dhanbad Crime News: मेला देखने गए थे परिवार के लोग, चोर नकदी सहित पांच लाख की संपत्ति उड़ा कर ले भागे
घटना के समय घर में कोई नहीं था।

जासं, झरिया-तिसरा: तिसरा थाना क्षेत्र के अस्पताल कालोनी में रहने वाले बीसीसीएल के स्वास्थ्य कर्मी सुबोध कुमार सिन्हा के आवास का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोरों ने लगभग पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सुबोध उनकी पत्नी व स्वजन क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा व मेला देखने गए थे। मेला से देर रात घर आने के बाद सुबोध को घटना की जानकारी मिली। गुरुवार को सुबोध ने चोरी की सूचना तिसरा थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। सुबोध तिसरा क्षेत्रीय अस्पताल में काम करते हैं। सुबोध की पत्नी अर्चना सिंहा नर्स है।

prime article banner

सुबोध ने कहा कि चोर अलमीरा से सोने की अंगूठी दो, तीन कान की बाली, मंगलसूत्र झुमका दो, गले की चेन, चांदी का जितिया, एक लाख नकद सहित लगभग पांच लाख के सामान चोरी कर ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके पहले बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हुई थी। इसके बाद अब घर में चोरी हुई। पुलिस की लापरवाही से चोरी हो रही है। पुलिस व प्रशासन गंभीर नहीं है। बार-बार चोरी की घटना हो रही है। पुलिस इसका उद्भेदन नहीं कर पा रही है। तिसरा थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। लोगों ने चोरी रोकने के लिए रात में पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

 धनबाद: धनबाद थाना के नावाडीह में विकास कुमार के घर में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गए हैं। मामले की शिकायत पीड़ित ने धनबाद थाना में की है। विकास कुमार सिंह ने बताया कि चार अक्टूबर को वह अपने पूरे परिवार के साथ शाम छह बजे दुर्गा पूजा का मेला घूमने गए थे।

रात 10:00 बजे के लगभग जब वह अपने घर वापस आए तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है जिसके बाद जब उन्होंने अपने घर की जांच की तो उनके घर में रखे सोने के सारे गहने गायब हो चुके थे। गायब गहनों में मंगलसूत्र, दो पीस गले का चेन, तीन सोने का हार, छह सोने के कंगन, कान की बाली, नाक का नथिया, सोने की अंगूठी सहित सभी गहने गायब थे। बताया कि सारे गहनों की कीमत 25 से 30 लाख रुपए है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.