बहुचर्चित ठेकेदार बंधु एलबी-कुंभनाथ को मिली जमानत... अभी जेल में ही रहेंगे
3 मार्च 2019 को सुबह दस बजे बेकारबांध में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के आदमी राजू और दीप सिंह पर हमला हुआ था। इस मामले में राजू ने एलबी सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
By mritunjayEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 05:13 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। चर्चित रिकवरी ऐजेंट उपेंद्र सिंह के आदमियों पर जानलेवा हमला के मामले मे बहुचर्चित ठेकेदार एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव रंजन की अदालत ने अधिवक्ता शाहनवाज व अपर लोक अभियोजक कुलदीप शर्मा की दलील सुनने के बाद जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया। हालांकि जमानत मिलने के बाद भी दोनो अभी जेल से बाहर नही आ पायेंगें। दोनों भौंरा गोलीकांड में भी नामजद अभियुक्त हैं और उस मामले में जमानत का इंतजार है।
3 मार्च 2019 को सुबह दस बजे बेकारबांध में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह के आदमी राजू और दीप सिंह पर हमला हुआ था। इस मामले में राजू ने एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भौंरा गोलीकांड में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने सिंह बंधुओ को दस मई को रिकवरी एजेंट के आदमियों पर हमले के मामले में रिमांड किया था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें