Dhanbad Coronavirus News Update : कोरोना से डरना जरूरी है, क्योंकि 9 दिन में मां और उसके 3 बेटों की माैत के बाद चौथा भी खतरे में
Dhanbad Coronavirus News Update परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सारी जानकारी दी है। उनका कहना है कि कोरोना के खौफ से घबराए कई रिश्तेदार रांची में इलाज करा रहे हैं।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update कतरास के एक परिवार पर कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। संक्रमण के कारण नौ दिन में मां और उनके तीन बेटों की मौत हो चुकी है। चौथे बेटे की हालत भी सोमवार को बेहद नाजुक हो गई। कोविड अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय मरीज को चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है। एक और बेटा इलाजरत है।
परिजनों ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सारी जानकारी दी है। उनका कहना है कि कोरोना के खौफ से घबराए कई रिश्तेदार इलाज के लिए रांची गए हैं। संक्रमण से घर के सदस्यों की जान जा रही है। धनबाद में इलाज की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। हालत बिगडऩे पर मरीज को रिम्स भेज दिया जाता है।
मालूम हो कि शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से बेटे के पास से कतरास आई बुजुर्ग महिला की सबसे पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद वह कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनके तीन बेटों ने भी एक-एक कर दम तोड़ दिया। वे भी संक्रमित थे। दो और बेटे संक्रमित मिले हैं। उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने के बाद एक को रिम्स रेफर कर दिया गया।
9 दिन में चार माैत के बाद के हालात अंदाजा लगाया नहीं जा सकता है। क्योंकि ऐसी घटनाएं बिरले ही होती है। इस घटना के बाद कतरास का लाचार हो गया है। आर्थिक रूप से काफी संपन्न होने के बाद भी कोरोना के आगे कुछ नहीं चल रहा है। ऐसे में हम सभी कोरोना से डरने की जरूरत है। सावधान रहने की जरूरत है।