Dhanbad Coronavirus News Update: कोविड अस्पताल में मरीज की माैत से भयभीत कोरोना पॉजिटिव धनबाद से भागा दुर्गापुर, दो दिन बाद सेंट्रल में भर्ती
Dhanbad Coronavirus News Update कोरोना पॉजिटिव मरीज एक विधायक के रिश्तेदार हैं। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ज्यादा रेस हो गए।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) में एक मरीज की माैत के बाद डर के मारे धनबाद का एक कोरोना मरीज दुर्गापुर भाग भाग गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी एंबुलेंस लेकर कोरोना पॉजिटिव को धनबाद के धीरेंद्रपुरम कॉलोनी में खोजते रहे। काफी खोजबीन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और मरीज के बीच मोबाइल पर बात हुई। मरीज ने डर की बात बताई। समझाने के बाद सोमवार की शाम मरीज दुर्गापुर से धनबाद लाैटा। उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
विधायक के रिश्तेदार होने के कारण दो दिन तक खोजते रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
शनिवार को धैया के धीरेंद्रपुरम के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह विधायक का रिश्तेदार है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मरीज से फोन पर बात की। बताया कि उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करना है। लेने के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के घर पहुंचने से पहले ही कोरोना पॉजिटिव मरीज परिवार के साथ दुर्गापुर निकल गए। उनके घर पर एंबुलेंस लेकर कर्मचारी पहुंचे थे। वे गायब थे। मोबाइल फोन भी बंद बता रहा था। मरीज के ट्रैवल करने से होने वाले संक्रमण के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार दो दिन तक धीरेंद्रपुरम और इनके आसपास के इलाकों में मरीज की खोज करती रही। बाद में पता चला कि मरीज दुर्गापुर अपने परिजनों के साथ चले गए हैं।
कोरोना पॉजिटिव ने कहा-मरीज की माैत सुन भयभीत थे
कोरोना पॉजिटिव मरीज एक विधायक के रिश्तेदार हैं। इस वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ज्यादा रेस हो गए। सोमवार दोपहर में मरीज से स्वास्थ्य विभाग की बात हो पाई। मरीज ने कहा कि वह धनबाद आना चाहते हैं। सोमवार शाम पहुंचने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में मरीज की माैत के बाद वे भयभीत हो गए थे।
कोलाकुसमा के जांच घर के रेडियोलॉजिस्ट भी भाग गए थे दुर्गापुर
पिछले दिनों कोलाकुसमा के एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट भी सेंट्रल अस्पताल कोविड-19 की जगह दुर्गापुर भाग गए। स्वास्थ्य विभाग दो दिनों तक उन्हें खोजता रहा। पॉजिटिव डॉक्टर ने बताया कि वे दुर्गापुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।