Move to Jagran APP

Dhanbad Coronavirus News Update: झारखंड में माैत के मामले में दूसरे पायदान पर धनबाद, अब तक 433 कोरोना पॉजिटिव केस, जानें ताजा हाल

Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में 16 अप्रैल को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। झारखंड सरकार के बुलेटिन के अनुसार अब तक 433 लोग संक्रमित हुए हैं। माैत की संख्या 12 है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:08 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 11:08 AM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: झारखंड में माैत के मामले में दूसरे पायदान पर धनबाद, अब तक 433 कोरोना पॉजिटिव केस, जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus News Update: झारखंड में माैत के मामले में दूसरे पायदान पर धनबाद, अब तक 433 कोरोना पॉजिटिव केस, जानें ताजा हाल

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब कोरोना मरीजों की माैत भी होने लगी है। 23 जुलाई, 2020 तक 65 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा माैत पूर्वी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है। यहां 14 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। दूसरे नंबर धनबाद है। यहां अब तक 12 की कोरोना ने जान ली है। हालांकि राजधानी रांची में भी अब तक 12 ही मरीजों की मृत्यु हुई है। संयुक्त रूप से माैत के मामले में धनबाद और रांची दूसरे नंबर पर हैं। झारखंड के 24 जिलों में हजारीबाग जिला 5 माैत के साथ तीसरे नंबर पर है।  

loksabha election banner

संक्रमण में चाैथे नंबर पर धनबाद

धनबाद जिले में 16 अप्रैल को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। झारखंड सरकार के कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार 23 तारीख तक धनबाद में 433 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण के मामले में झारखंड में धनबाद जिला चाैथे नंबर पर है। 1099 कोरोना केस के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला संक्रमण के मामले में पहले पायदान पर है। इसके बाद राजधानी रांची और हजारीबाग का नंबर आता है। दोनों जिलों में क्रमशः 1061 और 446 कोरोना केस मिले हैं।

धनबाद में मिले रिकॉर्ड 33 कोरोना पॉजिटिव
धनबाद में गुरुवार को कोरोना मरीज मिलने का अब तक का रिकॉर्ड टूट गया। गुरुवार को जिले में कुल 33 संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक मरीज धनबाद शहरी क्षेत्र के हैं। शहर में 20 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को जिले के सबसे घनी आबादी वाले इलाके बैंक मोड़ में एक साथ आठ मरीज मिले। देर रात तक सभी मरीजों को पीएमसीएच स्थित कोविड केयर सेंटर व सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया जारी रही। इससे पहले सोमवार को 29 मरीज मिले थे।


जिले में यहां मिले मरीज
बैंकमोड़-8, हाउसिंग कॉलोनी-3, धनबाद शहर-1, गांधी नगर-1, बेकारबांध-1, जेसी मल्लिक रोड-1, अशर्फी हॉस्पिटल-2, वन वाटिका फेज दो-1, हीरापुर-1, सरायढेला-1 झरिया अंचल : झरिया शहर में-2, भागा-2
 बाघमारा : रानी बाजार कतरास-2, सिजुआ-1, बाघमारा-1
निरसा-2,
बलियापुर कुसुमाटांड़-1,
तोपचांची-1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.