Move to Jagran APP

Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण में हजारीबाग को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर धनबाद, अब तक 633 पॉजिटिव केस; जानें ताजा हाल

Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद में स्टेट बैंक के बाद अब कोरोना यूको बैंक में पहुंच गया है। यहां का भी एक कर्मी संक्रमित पाया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 05:43 PM (IST)
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण में हजारीबाग को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर धनबाद, अब तक 633 पॉजिटिव केस; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण में हजारीबाग को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर धनबाद, अब तक 633 पॉजिटिव केस; जानें ताजा हाल

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update झारखंड में तेजी से कोरोना फैल रहा है। संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के 24 जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना का असर राजधानी रांची में है। यहां 2039 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1874 पॉजिटिव केस के साथ दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम है। तीसरे नंबर पर हजारीबाग जिला चल रहा था। धनबाद ने हजारीबाग को पीछे छोड़ दिया है। 633 केस के साथ धनबाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। हजारीबाग में अब तक 608 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। झारखंड में 11 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

झारखंड में 866 नए संक्रमित मिले
गिरिडीह में 154, देवघर में 131, रांची में 83, जमशेदपुर में 105, चतरा में 46, कोडरमा में 43,  दुमका में 41, गुमला में 36, लातेहार में 30, सिमडेगा में 23, बोकारो में 29, गोड्डा तथा प. सिंहभूम व सरायकेला में 20-20, रामगढ़ में 19, धनबाद 15, जामताड़ा में 14, पलामू में आठ, हजारीबाग तथा पाकुड़ में सात-सात, साहिबगंज में छह, गढ़वा, लोहरदगा तथा खूंटी में तीन-तीन नए मरीज मिले हैं।

धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 31 जुलाई, 2020 

  • स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1568
  • होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 75
  • स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 269
  •  इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
  •  सदर अस्पताल : 00
  • पीएमसीएच : 05
  • एसएसएलएनटी : 00
  • रेलवे अस्पताल : 04
  • कुल : 09
  •  आईसोलेशन : 04
  •  स्वाब सैंपल
  •  पीएमसीएच : 09
  • सदर अस्पताल : 203
  • बाघमारा : 51
  • टुंडी : 01
  • कुल : 264
  •  कुल पॉजिटिव केस : 633
  •  एक्टिव केस : 177
  • कोविड -19 अस्पताल : 80
  • पीएमसीएच : 97
  •  संक्रमण से ठीक हुए : 437
  • कोविड -19 अस्पताल : 00
  • पीएमसीएच : 00
  •  आउट स्टेशन केस : 06
  • निधन : 13

धनबाद में फिर मिले 40 नए मरीज

जिले में शुक्रवार को फिर 40 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। पिछले एक सप्ताह से लगातार बड़ी संख्या में मरीज धनबाद में मिल रहे हैं। यहां मिल रहे कुल संक्रमितों में 50 फीसद से ज्यादा लोग रोजाना सिर्फ धनबाद शहर के निकल रहे हैं। ऐसे में अब बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को 21 मरीज शहर से मिले। स्टेट बैंक के बाद अब कोरोना यूको बैंक में पहुंच गया है। यहां का भी एक कर्मी संक्रमित पाया गया। वहीं पीएमसीएच की कार्डियक केयर यूनिट में एक और मरीज मिला। गुरुवार को भी वहां एक मरीज मिला था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.