Dhanbad Coronavirus News Update: कोविड अस्पताल के बाथरूम में मृत मिले आरपीएफ हवलदार, लापरवाही उजागर
Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद कोविड अस्पताल में आरपीएफ जवान की मृत्यु हो गई। तीन दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus News Update धनबाद रेल मंडल के गोमो आरपीएफ पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल (52 वर्ष) सोमवार को कोविड अस्पताल में मृत पाए गए। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें 24 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जाता है कि सोमवार सुबह वे ठीक-ठाक थे। थोड़ी देर बाद वे बाथरूम गए और काफी देर तक बाहर नहीं आए। वार्ड के अन्य मरीजों को संदेहहुआ। अस्पताल कर्मचारियों को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया तो देखा गया कि जवान बाथरूम में गिरे पड़े थे। जांच में उन्हें मृत पाया गया। 19 जुलाई को उनकी तबीयत बिगडऩे पर स्वॉब जांच लिया गया था। उसके बाद वे रेलवे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन हो गए थे। 24 को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। वर्तमान में इसी अस्पताल में तीन अन्य आरपीएफ के कर्मचारी भी भर्ती है। तीन वर्ष पूर्व ही उनकी गोमो में पोङ्क्षस्टग हुई थी। मूलत: दरभंगा जिला के रहने वाले जवान काफी मिलनसार थे। उनकी मौत की सूचना से आरपीएफ में शोक की लहर है। वहीं, उनके संपर्क में आए जवानों में कोरोना संक्रमण का खौफ भी बन गया है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व अस्पताल में उनका बेटा भी मिलने पहुंचा था।
ईसीआर के विभिन्न मंडलों में 26 आरपीएफ जवान संक्रमित
वर्तमान में, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के विभिन्न मंडलों में 26 आरपीएफ जवान कोरोना से संक्रमित हैं। इसमें दानापुर मंडल के नौ जवान शामिल हैं, जिनमें दानापुर रिजर्व कैंप में आयोजित एएसआइ से एसआइ के लिए प्रोन्नति कोर्स प्रशिक्षण के प्रशिक्षक भी शामिल हैं। धनबाद मंडल के सात जवान कोरोना संक्रमित थे। इनमें से एक हेड कांस्टेबल की सोमवार को धनबाद कोविड अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा मुगलसराय में पांच, सोनपुर में पांच व समस्तीपुर का एक जवान शामिल है।