Dhanbad Corona News Update : निरसा चिकित्सक के परिवार के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव, सभी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती
Dhanbad Corona News Update कोरोना पॉजिटिव पाए गए निरसा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता के परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update कोरोना पॉजिटिव निरसा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता के परिवार के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार में डॉ गुप्ता की दो बेटी, बेटा व पत्नी संक्रमित मिले हैं। वहीं झरिया स्थित ससुराल के दो साली व सास संक्रमित पाई गई हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले चिकित्सा प्रभारी के संपर्क में आने वाले करीब 70 लोगों की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 38 लोगों के संपर्क में वे आए थे। वहीं, उनके परिजनों का भी स्वाब संग्रह किया गया था। मंगलवार की शाम को आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
बता दें कि डॉ गुप्ता कोलकाता से बेटे-बेटी के साथ लौटने के बाद 18 जून को धनबाद में स्वाब जांच कराया था। 20 जून तक वह सिविल सर्जन कार्यालय, झरिया स्थित ससुराल, अपने कोलाकुसमा स्थित क्लीनिक, निरसा सीएचसी सभी जगह जाते रहे। लगभग 70 लोगों के संपर्क में वह आए। 38 लोगों से उनका सीधा संपर्क बताया जाता है। फिलहाल मामले बढऩे के बाद हड़कंप है। बड़ी बेटी कोलाकुसमा स्थित एक निजी बैंक में काम करती थी। अब बैंक में हड़कंप है।
धनबाद में सक्रिय केस मात्र 13, अब तक 110 स्वस्थ्य हुए : सात नए केस मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गयी है। हालांकि कुल 110 लोगों ने कोरोना को मात पहले दे दी है। कुल कोरोना संक्रमित की संख्या धनबाद में 128 हो गयी है। फिलहाल सेंट्रल में भर्ती कर डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।