Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: कोरोना से टाटा के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी का निधन, 4 नए मरीज मिले; जानें ताजा हाल
Coronavirus Medical Bulletin धनबाद जिला प्रसाशन की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इसी के साथ कुल कोरोना केस की संख्या 334 हो गई है।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद में अब कोनोना से मरने वालों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को एक और मरीज की मृत्यु हो गई। मृत्यु जमशेदपुर स्थित टाटा के अस्पताल में हुई। झरिया जामाडोबा की रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जमशेदपुर में टाटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। महिला टाटा कोलियरी की सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी थीं। दूसरी तरफ धनबाद जिला प्रसाशन की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को कोरोना के चार नए केस मिले हैं। इसी के साथ कुल कोरोना केस की संख्या 334 हो गई है।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 14 जुलाई, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 2010
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 185
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 311
- इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 41
- पीएमसीएच : 05
- एसएसएलएनटी : 05
- रेलवे अस्पताल : 10
- कुल : 61
- आईसोलेशन : 00
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 05
- सदर अस्पताल : 141
- बाघमारा : 00
- टुंडी : 00
- कुल : 146
- कुल पोजिटिव केस : 334
- एक्टिव केस : 66
- संक्रमण से ठीक हुए : 260
- आउट स्टेशन केस : 05
- निधन : 03