Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: धनबाद डीसी आवास तक पहुंचा कोरोना, मंगलवार को मिले 53 नए पॉजिटिव केस; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin धनबाद में अब तक 747 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें से 508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin धनबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण उपायुक्त आवास तक पहुंचा गया है। उपायुक्त आवास में गार्ड, खनसामा और सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दूसरी तरफ मंगलवार को भी धनबाद में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का मिलना जारी रहा। जिला प्रशासन की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 52 नए कोरोना सक्रमित मरीज मिले हैं।
उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने अपने सरकारी आवास के एक हाउस गार्ड, एक रसोइया के हेल्पर और एक सफाईकर्मी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि वे और उनके परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित तीनों व्यक्तियों के संपर्क में नहीं आए हैं।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 4 अगस्त, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1740
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 22
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 424
- इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 20
- एसएसएलएनटी : 00
- रेलवे अस्पताल : 07
- कुल : 27
- आईसोलेशन : 10
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 22
- सदर अस्पताल : 249
- बाघमारा : 04
- टुंडी : 00
- कुल : 275
- कुल पॉजिटिव केस : 747
- एक्टिव केस : 219
- कोविड -19 अस्पताल : 65
- पीएमसीएच : 98
- सदर अस्पताल : 56
- संक्रमण से ठीक हुए : 508
- कोविड -19 अस्पताल : 20
- पीएमसीएच : 14
- सदर अस्पताल : 00
- आउट स्टेशन केस : 06
- निधन : 14