Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin: 24 घंटे में 6 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 23 की मृत्यु; जानें ताजा हाल
Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। यह संख्या बढ़कर अब 1290 हो गई है। इनमें फिलहाल 281 एक्टिव केस हैं।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Coronavirus Medical Bulletin अब कोरोना वायरस धनबाद में खतरनाक रूप ले रहा है। यह तेजी से मरीजों की जान भे ले रहा है। पिछले 24 घंटे में मृतकों के आंकड़े में 6 की वृद्धि हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार धनबाद में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार मृतकों की संख्या 17 थी। संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। यह संख्या बढ़कर अब 1290 हो गई है। इनमें फिलहाल 281 एक्टिव कोरोना मरीज हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है।
धनबाद का कोरोना मेडिकल बुलेटिनः 8 अगस्त, 2020
- स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 2073
- होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 123
- स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 330
- इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन
- सदर अस्पताल : 00
- पीएमसीएच : 12
- एसएसएलएनटी : 00
- रेलवे अस्पताल : 04
- कुल : 16
- आईसोलेशन : 07
- स्वाब सैंपल
- पीएमसीएच : 20
- सदर अस्पताल : 180
- बाघमारा : 07
- टुंडी : 14
- कुल : 221
- कुल पॉजिटिव केस : 1290
- एक्टिव केस : 281
- संक्रमण से ठीक हुए : 855
- आउट स्टेशन केस : 06
- निधन : 23
डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर पर मानव बल उपलब्ध कराने का आदेश
उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद उमा शंकर सिंह निरसा पॉलिटेक्निक तथा क्षेत्रिय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान भूली में अविलंब मानव बल उपलब्ध कराने का निर्देश मेसर्स फ्रंटलाइन एजेंसी को दिया है। उपायुक्त ने प्रत्येक सेंटर के लिए 12 लैब टेक्नीशियन, 30 एएनएम, 22 वार्ड बॉय, 6 महिला एवं 6 पुरुष सुरक्षा कर्मी तथा 20 सफाईकर्मी शीघ्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।