धनबाद के लिए राहत की बात, अब कंट्रोल में कोरोना की तीसरी लहर
धनबाद शहरी इलाके में 20 झरिया में 14 निरसा में तीन तोपचांची में एक और गोङ्क्षवदपुर में पांच संक्रमित मिले। वहीं दूसरे जिले और राज्य के 11 संक्रमित मरीज पाए गए। जिले में अब एक्टिव केस 551 हैं। 227 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जागरण संवाददाता, धनबाद। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम रही। जिले में महज 54 संक्रमित ही मिले। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 101 रही। धनबाद शहरी इलाके में 20, झरिया में 14, निरसा में तीन, तोपचांची में एक और गोङ्क्षवदपुर में पांच संक्रमित मिले। वहीं दूसरे जिले और राज्य के 11 संक्रमित मरीज पाए गए। जिले में अब एक्टिव केस 551 हैं। 227 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
रविवार को 4327 लोगों की जांच
जिले में रविवार को 4327 लोगों की जांच की गई। इसमें आरटी पीसीआर से 1446, ट्रूनेट से 24, एंटीजन रैपिड किट से 2852 और इननेट से पांच लोगों की जांच की गई।
9638 लाभुकों ने ली वैक्सीन
रविवार को 9638 लोगों ने वैक्सीन ली। वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डा. विकास कुमार राणा ने बताया कि रविवार को 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले 2035, 18 से 44 वर्ष तक के 6078, 15 से 18 वर्ष के 900 व 595 को बूस्टर डोज तथा अन्य 30 को टीका दिया गया।