विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद के केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने जरूरतमंद के बीच बांटे कंबल

By Atul SinghEdited By:
Published: Wed, 05 Jan 2022 03:20 PM (IST)

बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों के सहयोग के लिए गर्म वस्त्र तथा गर्म भोजन वितरण किया ...और पढ़ें

धनबाद के केयर एंड सर्व फाउंडेशन की ओर से बांटा गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)
धनबाद के केयर एंड सर्व फाउंडेशन की ओर से बांटा गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, धनबादः बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों के सहयोग के लिए गर्म वस्त्र तथा गर्म भोजन वितरण किया जा रहा है। गर्म वस्त्र वितरण राजीव कुमार शर्मा व सुमित अग्रवाल के द्वारा किया गया। वितरण कार्य कई संस्थाएं के साथ धनबाद के केयर एंड सर्व फाउंडेशन की ओर से शहर के जगह-जगह जाकर वितरण किया जा रहा है। इसी के साथ पूर्व संध्या को धनबाद रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर हनुमान मंदिर के समक्ष वितरण किया गया। बताया गया कि फाउंडेशन की ओर से गत वर्ष 16 अक्टूबर से जिले के चारों ओर निरंतर जरूरतमंदों को भोजन कराते आ रहे हैं। 

साथ ही बताया गया कि भोजन वितरण स्वर्गीय राम भारत शर्मा की पुुण्यतिथि व लक्ष्मण सिंह ने अपने जन्मदिन पर भोजन वितरण किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि नर सेवा नारायण सेवा को मानकर जिले में जगह जगह जरूरतमंदों की राहत के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा। बढ़ती कोरोना की लहर को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से निर्णय लिया गया कि शहरी इलाके के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में भी वितरण किया जाएगा।

इस कार्य के लिए जिले के लोगों का सहयोग भी मिलनेे लगा है। इसीलिए वितरण कार्य को विस्तार पूर्वक चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभाष चंद्र, सचिव राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, दिलीप चौधरी, राजू प्रसाद साहू, राजीव कुमार शर्मा, सतीश सिंह, कैलाश गोयनका, शक्ति सिंह राबिन चटर्जी, नीलकमल खवास आदि मौजूद थे।