Move to Jagran APP

Dhanbad भाजयुमो महानगर ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान में बाइक यात्रा

भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर ने अमृत महोत्सव के दौरान चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को एक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसकी शुरूआत सरायढ़़ेला से हुई और समापन करकेंद मोड़ पर किया गया।

By Atul SinghEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 04:54 PM (IST)
Dhanbad भाजयुमो महानगर ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान में बाइक यात्रा
सरायढ़़ेला से हुई और समापन करकेंद मोड़ पर किया गया।

जागरण संवाददाता, धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर ने अमृत महोत्सव के दौरान चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को एक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसकी शुरूआत सरायढ़़ेला से हुई और समापन करकेंद मोड़ पर किया गया।

loksabha election banner

भाजयुमो महानगर जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में धनबाद सांसद पी एन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जिन्होंने रणधीर वर्मा चौक पर इस यात्रा को आधिकारित तौर हर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इसकी जानकारी देते हएु अमलेश सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 में वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बाइक तिरंगा यात्रा के तर्ज पर धनबाद महानगर के सभी मंडलों से भव्य तिरंगा जुलूस सराय ढेला से निकाला गया। जो रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, सिटी स्टाइल होते हुए मटकुरिया चेक पोस्ट, केंदुआ होते हुए करकेद मोड़ पर समाप्त हुआ। इस बीच मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ धनबाद के सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह द्वारा रणधीर वर्मा चौक पर किया गया।

इस अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रत्येक नागरिक को देश भक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं। युवाओं में खासकर इस भावना को जागृत करने हेतु युवा मोर्चा द्वारा आज भव्य बाइक जुलूस निकाला जा रहा है यह क्षेत्र के सभी युवाओं और नगरवासियों के लिए एक संदेशवाहक तिरंगा यात्रा होगा।।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के सभी स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, अपना सर्वस्व बलिदान किया, उनके बलिदान और त्याग को अमिट तिरंगा यात्रा के माध्यम से सलाम करते हैं। हमारा जीवन इसी तिरंगे के सम्मान हेतु ही न्योछावर होना चाहिए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि आज हम पूरे राष्ट्रवादियों की युवा सोच को एकत्रित कर उसे राष्ट्र शक्ति में बदलने की मंशा रखते हैं। देश के प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच, राष्ट्रव्यापी सोच एवं युवाओं के प्रति समर्पित भावना को इस विशाल तिरंगा बाइक जुलूस के रूप में हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। हम आज तिरंगा यात्रा के रूप में अपने देश के सभी शहीद अमर बलिदानीओं को सलाम करते हैं। हमारे देश की सीमाओं पर हमारे लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार खड़े सैनिकों को सहृदय सलाम करते हैं।।

भव्य तिरंगा यात्रा में उपस्थित रमेश रही नितिन भट्ट संजय झा प्रीतपाल अजमानी मौसम सिंह निर्मल प्रधान आनंद खंडेलवाल प्रियंका रंजन धमाल राय रवि मिश्रा जयंत चौधरी सुमित प्रमाणिक जिम्मी राजपाल अमित विशाल सिन्हा सूरज पासवान सागर रवानी बेबी यादव राजेश सोनकर गोलू सिंह सचिन सिंह अमरेंद्र कुमार भीमराव उपेंद्र कुमार जीत सोनी सागर सिंह सागर सोनी अरुण सिंह रंजन यादव नीरज शर्मा विकास गुप्ता अरविंद कुमार चौहान, सूरज सिंह समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.